{"_id":"665085fa886be5bf8506b1ba","slug":"kajol-prabhu-deva-pair-will-reunite-on-screen-after-27-years-charan-tej-uppalapati-ready-for-bollywood-debut-2024-05-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kajol: 27 साल बाद पर्दे पर फिर जमेगी काजोल-प्रभु देवा की जोड़ी, बॉलीवुड डेब्यू को तैयार चरण तेज उप्पलपति","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kajol: 27 साल बाद पर्दे पर फिर जमेगी काजोल-प्रभु देवा की जोड़ी, बॉलीवुड डेब्यू को तैयार चरण तेज उप्पलपति
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Fri, 24 May 2024 05:50 PM IST
सार
अभिनेत्री काजोल और फिल्म निर्माता-अभिनेता प्रभु देवा 27 साल बाद फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। दोनों को बड़े बजट की एक्शन थ्रिलर फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
काजोल-प्रभु देवा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेत्री काजोल और फिल्म निर्माता-अभिनेता प्रभु देवा के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 27 साल बाद यह जोड़ी एक बार फिर बड़े बजट की एक्शन थ्रिलर फिल्म के लिए साथ आ रही है। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, संयुक्ता मेनन, जिशु सेन गुप्ता और आदित्य सील जैसे कलाकार भी होंगे। फिल्म के निर्देशन की कमान चरण तेज उप्पलपति संभालेंगे। फिल्म से उप्पलपति का बॉलीवुड डेब्यू होगा।
2 of 5
काजोल
- फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
यह पहली बार होगा जब काजोल नसीरुद्दीन के साथ काम करेंगी। रिपोर्ट की मानें तो फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा हो चुका है। अब मेकर्स जल्द ही फिल्म का टीजर रिलीज करने की तैयारी में हैं। महत्वाकांक्षी फिल्म के निर्माता हर संभव कोशिश कर रहे हैं और उन्होंने अपनी विशेषज्ञता के लिए 'जवान' के सिनेमैटोग्राफर जीके विष्णु और 'पुष्पा 2' के संपादक नवीन नूली को भी शामिल किया है। निरंजन अयंगर और जेसिका खुराना ने इसकी पटकथा लिखी है।
3 of 5
काजोल
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म का म्यूजिकल ट्रैक हर्षवर्द्धन रामेश्वर द्वारा तैयार किया जाएगा, जो पहले संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' पर काम कर चुके हैं। रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म बड़ी हिट साबित हुई, इसके संगीत ने दर्शकों के दिलों पर राज किया। कथानक और फिल्म के शीर्षक से संबंधित अन्य विवरण गुप्त रखे गए हैं। निर्माताओं को भरोसा है कि स्टार कलाकारों और शीर्ष तकनीकी दल का संयोजन इस एक्शन तमाशे को सबसे प्रतीक्षित आगामी रिलीज में से एक बना देगा।
काजोल और प्रभु देवा की बात करें तो दोनों ने राजीव मेनन की साल 1997 की तमिल भाषा की फिल्म 'मिनसारा कनवु' में एक साथ काम किया था। यह फिल्म, जिसमें अरविंद स्वामी भी थे, बहुत बड़ी हिट रही। बाद में इसका हिंदी डब संस्करण 'सपना' नाम से जारी किया गया। इसमें लोकप्रिय गाना 'चंदा रे' को दर्शकों ने काफी पसंद किया।
काम के मोर्चे पर, काजोल को आखिरी बार 'लस्ट स्टोरीज 2' के एक एपिसोड में देखा गया था। आगामी दिनों में काजोल कई और बेहतरीन फिल्मों में नजर आएंगी। इनमें कृति सेनन के साथ 'दो पत्ती', इब्राहिम अली खान और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ 'सरजमीं' शामिल हैं। काजोल की पाइपलाइन में एक हॉरर फिल्म 'मां' भी है जो फिलहाल निर्माणाधीन है। इस बीच, प्रभु देवा फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' पर काम कर रहे हैं, जिसमें दलपति विजय मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म इसी साल सितंबर महीने में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।