अभिनेत्री काजोल बॉलीवुड की चर्चित और शानदार अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई दिग्गज कलाकारों के साथ मिलकर कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। शाहरुख और काजोल की जोड़ी, बॉलीवुड की शानदार जोड़ियों में से एक है। इस बीच काजोल ने अपनी 22 साल पुरानी और बॉलीवुड की हिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' को याद किया है। आज इस फिल्म को रिलीज हुए 22 साल हो चुके हैं।
#22YearsOfKuchKuchHotaHai: 22 साल बाद काजोल को फिर याद आया अपना 'प्यार', कहा- 'कुछ कुछ होता है राहुल'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'कुछ कुछ होता है' के 22 साल पूरे होने पर काजोल ने सोशल मीडिया पर एकदम खास अंदाज में फिल्म को याद किया है। इस फिल्म में काजोल के साथ अभिनेता शाहरुख खान और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में थे। 'कुछ कुछ होता है' को याद करते हुए काजोल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फिल्म से जुड़े डायलॉग्स के वीडियो साझा किए हैं।
All cartooned out 22 odd years later #Rahul #Anjali #22YearsOfAnjali #KKHHmemories
A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on
इन तीनों वीडियोज में फिल्म 'कुछ कुछ होता है' से जुड़े काजोल के तीन डायलॉग्स सुनाई दे रहे हैं। पहले वीडियो में काजोल रोती हुई बोल रही हैं 'मेरा पहला प्यार अधूरा रह गया रिफता बी'। वहीं दूसरे वीडियो में काजोल इस फिल्म के डायलॉग को बोलती हैं, 'कुछ कुछ होता है राहुल (शाहरुख खान) तुम नहीं समझोगे'। वहीं तीसरे वीडियो में कालोज कहती है, 'राहुल इज ए चीटर'।
All cartooned out 22 odd years later #Rahul #Anjali #22YearsOfAnjali #KKHHmemories
A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on
सोशल मीडिया पर काजोल के यह तीनों वीडियो वायरल हो रहा हैं। अभिनेत्री के फैंस के अलावा शाहरुख खान और रानी मुखर्जी के फैंस भी वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड की ऐसी कई फिल्में हैं जिन्हें सदाबहार फिल्मों की श्रेणी में गिना जाता है। फिल्म 'कुछ कुछ होता है' उनमें से एक है।
All cartooned out 22 odd years later #Rahul #Anjali #22YearsOfAnjali #KKHHmemories
A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on
फिल्म 'कुछ कुछ होता है' न केवल बॉलीवुड की बल्कि शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी के करियर की शानदार फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को रिलीज हुए 22 साल हो चुके हैं। यह फिल्म 16 अक्तूबर 1998 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया था। यह उस साल की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। वहीं आज भी इस फिल्म को काफी लोग पसंद करते हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies) on
पढ़ें: इतने करोड़ टिकट बिकने पर सनी देओल की गदर ने बनाया था विश्व रिकॉर्ड, जानें फिल्म से जुड़ी ये खास बातें