फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काजोल की बेटी को ट्रेडिशनल लुक में देख हैरान हुए फैंस, बोल्ड कपड़ों को लेकर कई बार हुईं हैं ट्रोल

Fri, 13 Mar 2020 10:40 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 13 Mar 2020 10:40 AM IST
विज्ञापन
kajol share her daughter nysa devgn pics in traditionl look
नीसा देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

काजोल और अजय देवगन बॉलीवुड की सफल जोड़ियों में से एक हैं । अक्सर दोनों अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं । वहीं उनकी बेटी निसा भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं । निसा का फैशन सेंस फैंस को बेहद पसंद है । निसा के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं । हाल ही में काजोल ने अपनी बेटी की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं । 

kajol share her daughter nysa devgn pics in traditionl look
nysa devgn - फोटो : social media

इस बार निसा तस्वीरों में ट्रेडिशनल लुक में दिख रही हैं । निसा बहुत कम मौकों पर पारंपरि वेशभूषा में दिखी हैं । ऐसे में निसा की इन तस्वीरों की बहुत सराहना हो रही है। निसा ने गोल्डन कलर का लहंगा पहना हुआ है । जिसमें वो पोज दे रही हैं । उनके बाल खुले हुए हैं और उन्होंने कानों में बड़े ईयरिंग्स पहने हैं । 

View this post on Instagram

In the times of fear we are in right now we all need a happy pill. Thank u for being mine. #babygirl #allmine #smilemore

A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on

kajol share her daughter nysa devgn pics in traditionl look
nysa devgn - फोटो : social media

काजोल ने निसा की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'डर के समय में हम सभी को एक खुश होने की गोली की जरूरत है। मेरी बेटी होने के लिए धन्यवाद।' काजोल की बेटी की इन तस्वीरों को 6 लाख लाइक्स मिल चुके हैं । काजोल की बहन तनीषा ने पोस्ट पर कमेंट कर लिखा है, ‘मेरी राजकुमारी’ । इसके अलावा उन्होंने कई किस की emojis भी शेयर की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kajol share her daughter nysa devgn pics in traditionl look
nysa devgn - फोटो : social media

एक फैन ने लिखा, ‘बहुत खूबसूरत।’ एक अन्य ने लिखा, ‘बहुत सुंदर।’ कई लोगों ने फोटो पर रिएक्शन देते हुए दिल और फायर की emojis शेयर की हैं। इससे पहले कई बार निसा अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल भी हो चुकी हैं । हाल ही में निसा की ट्रोलिंग पर काजोल का बयान आया था । 

विज्ञापन
kajol share her daughter nysa devgn pics in traditionl look
काजोल के साथ नीसा - फोटो : सोशल मीडिया
काजोल ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे लगता है यह भयानक है। माता-पिता के रूप में आप हमेशा अपने बच्चों की रक्षा करना चाहते हैं। इसलिए जब उसे ट्रोल किया जाता है, तो वह निराश होती है। भगवान की कृपा है कि जब ऐसा हो रहा था तब वह यहां नहीं थी, इसलिए वह इसके बारे में ज्यादा जानती नहीं हैं। वह सिंगापुर में थी लेकिन अंत में सोशल मीडिया, सोशल मीडिया है और यह हर जगह है।'

 

20 लाख बार देखा गया प्रियंका का कोरोनावायरस से जुड़ा वीडियो, पूरी दुनिया को दिया 'नमस्ते' का संदेश




 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed