{"_id":"5cfdab5ebdec2207456362f9","slug":"kajol-share-mother-tanuja-picture-after-surgery-ajay-devgn","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सर्जरी के बाद ऐसी हो गई काजोल की मां तनुजा की हालत, पहचान पाना भी हुआ मुश्किल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सर्जरी के बाद ऐसी हो गई काजोल की मां तनुजा की हालत, पहचान पाना भी हुआ मुश्किल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 10 Jun 2019 06:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kajol, Tanuja
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल बीते दिनों बहुत बुरे हालात से गुजरी हैं। 27 मई को उनके ससुर वीरू देवगन का निधन हो गया था इसके बाद उनकी मां तनुजा मुखर्जी बीमार हो गई थीं। उनहें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिसके चलते उनकी सर्जरी की गई थी। सर्जरी के कई दिनों बाद काजोल ने अपनी मां की तस्वीर शेयर की है जिसमें वो बहुत कमजोर नजर आ रही हैं।
2 of 5
Kajol with mom Tanuja
- फोटो : social media
इस तस्वीर में काजोल ने मां के कंधे पर सिर रखा हुआ है वहीं तनुजा बेटी का साथ पाकर मुस्कुराती दिख रही हैं। तस्वीरों में तनुजा की हालत बहुत बेहतर नहीं लग रही है। उनको देखकर साफ पता चल रहा है कि उनका वजन पहले के मुकाबले काफी कम हुआ है।
3 of 5
Kajol with mom Tanuja
- फोटो : Instagram
काजोल ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'मैं सबको बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहती हूं। जिन्होंने हमारे लिए प्रार्थना की। ये जो स्माइल आप देख रहे हैं ये एक सच्चा आभार है।' काजोल ने अस्पताल में अपनी मां का बहुत ख्याल रखा था। उनकी हॉस्पिटल के बाहर से कई तस्वीरें भी सामने आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
tanuja
- फोटो : social media
काजोल की मां तनुजा 75 साल की हैं। वह अपनी छोटी बेटी तनीषा के साथ मुंबई में ही रहती हैं। तनुजा अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन
5 of 5
tanuja
- फोटो : social media
तनुजा ने 60 के दशक में बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था। तनुजा को हाल ही में 'पितृऋण', 'ए डेथ इन द गंज', 'आरंभ' और 'सोनार पाहाड़' जैसे प्रोजेक्ट्स में अहम भूमिकाओं में देखा गया था। तनुजा ने 'मेमदीदी', 'चांद और सूरज', 'बहारें फिर भी आएंगी', 'ज्वेल थीफ', 'नई रोशनी' , 'जीने की राह', 'हाथी मेरे साथी', 'अनुभव', 'मेरे जीवन साथी' और 'दो चोर' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।