फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मीका सिंह के जन्मदिन और कटरीना ने दी दीपिका को टक्कर सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें

Mon, 10 Jun 2019 05:59 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 10 Jun 2019 05:59 AM IST
विज्ञापन
Mika Singh birthday and Katrina Kaif Made Record To Compete Deepika here id top entertainment news
Mika Singh, Katrina Kaif - फोटो : social media

सिंगर, कंपोजर और सॉन्ग राइटर मीका सिंह का आज जन्मदिन है। मीका का असली नाम अमरीक सिंह है और वो 6 भाइयों में सबसे छोटे हैं। वहीं मीका के पिता अजमेर सिंह और मां बलबीर कौर स्टेट लेवल के रेसलर थे। एक रेसलर परिवार में जन्मे सबसे छोटे बेटे के बारे में किसी ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि वो म्यूजिक इंडस्ट्री का इतना बड़ा नाम बनेगा। मीका ने करीबन हर एक्टर के लिए गाना गया है।

Mika Singh birthday and Katrina Kaif Made Record To Compete Deepika here id top entertainment news
Sonam Kapoor Birthday - फोटो : social media

सोनम कपूर ने रविवार रात अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। सोनम ने अपने घर पर जबरदस्त बर्थडे पार्टी का आयोजन किया जिसमें परिवार के सदस्यों से लेकर बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने शिरकत की। इस मौके पर सोनम के पति आनंद आहूजा, अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, अनन्या पांडे, वरुण धवन, शनाया कपूर, करण जौहर, करिश्मा कपूर सहित कई सितारे मौजूद रहे।

Mika Singh birthday and Katrina Kaif Made Record To Compete Deepika here id top entertainment news
जीवन - फोटो : Twitter

70 और 80 के दशक में जीवन का नाम फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर विलेन में गिना जाता था। कल जीवन की डेथ एनिवर्सरी है। साल 1915 में कश्मीर में जन्में जीवन का असली नाम ओंकार नाथ धार था। वो बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे। जीवन का परिवार काफी बड़ा था। उनके 24 भाई बहन थे। जीवन के जन्म के साथ ही उनकी मां का निधन हो गया था। जब जीवन 3 साल के थे तब उन्होंने अपने पिता को खो दिया। 10 जून 1987 को जीवन इस दुनिया को छोड़कर हमेशा के लिए चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mika Singh birthday and Katrina Kaif Made Record To Compete Deepika here id top entertainment news
deepika padukone, katrina kaif

ईद पर रिलीज हुई भारत बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कलेक्शन कर रही है। फिल्म चार दिनों में ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। ऐसे में एक तरफ जहां सलमान खान ने फिल्म से कई रिकॉर्ड अपने नाम किए तो वहीं कटरीना कैफ भी एक रिकॉर्ड बनाकर दीपिका पादुकोण को टक्कर दे रही हैं। दरअसल भारत की 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के साथ ही कटरीना की कुल 7 फिल्में 100 करोड़ क्लब में एंटर हो चुकी हैं। वहीं दीपिका की भी सात फिल्में 100 करोड़ क्लब में पहले से ही शामिल हैं।

विज्ञापन
Mika Singh birthday and Katrina Kaif Made Record To Compete Deepika here id top entertainment news
Nandamuri Balakrishna - फोटो : social media

अभिनेता से नेता बने नंदमुरी बालाकृष्ण का आज जन्मदिन है। बालाकृष्ण की गिनती तेलुगू सिनेमा के दिग्गज अभिनेता में होती है। हालांकि इससे हटकर अगर देखा जाए तो वे आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी के संस्थापक एनटी रामाराव के बेटे हैं और उन्हें इस बात को गुमान भी है। उनके बारे में कहा जाता है कि उन्हें अपने पिता की बदौलत फिल्में मिली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed