फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नो मेकअप लुक में काजोल ने साझा किया वीडियो, यूजर्स बोले- पहले मुंह तो धो लेतीं

Mon, 08 Mar 2021 07:25 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 08 Mar 2021 07:25 PM IST
विज्ञापन
Kajol share no make up look video on Instagram got trolled by users
काजोल - फोटो : Instagram

काजोल इंडस्ट्री की प्रतिभावान अभिनेत्रियों में से एक हैं। इस चुलबुली अभिनेत्री ने अपने अभिनय से फैंस को अपना दीवाना बनाया है। काजोल फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। हाल ही में काजोल ने अपना एक वीडियो साझा किया है जो फैंस के बीच काफी वायरल हो रहा है। हालांकि कई लोग काजोल को इस वीडियो के लिए ट्रोल भी कर रहे हैं।

Kajol share no make up look video on Instagram got trolled by users
काजोल - फोटो : instagram

काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'मेरी स्किनकेयर की दिनचर्या, मेरे मॉस्चराइजर बाद सीधे शुरू होती है'। इस वीडियो में दिख रहा है कि बैकग्राउंड में अंग्रेजी गाना बज रहा है। वहीं काजोल इस गाने को बोल को कॉपी करते हुए खुद गाना गा रही हैं और बार बार चेहरे का मसाज कर रही हैं। 



View this post on Instagram

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

Kajol share no make up look video on Instagram got trolled by users
काजोल के ब्लाउज - फोटो : instagram

इस वीडियो की सबसे खास बात ये है कि इसमें काजोल बिना मेकअप के नजर आ रही हैं। काले रंग की ड्रेस में काजोल कर्ली बालों के साथ बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने बिना मेकअप कि ये वीडियो साझा किया है जिसमें काजोल की ग्लोइंग त्वचा फैंस को दीवाना बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kajol share no make up look video on Instagram got trolled by users
काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम

हालांकि एक तरफ जहां फैंस काजोल की खूबसूरती पर दिल हार जा रहे हैं तो वहीं कई यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने तो ये तक लिख दिया कि, ' मुंह तो धो लेती'। वहीं एक और अन्य यूजर ने लिखा, 'गाने के शब्दों के साथ आपकी लिप्सिंग मैच नहीं कर रही'। वहीं कई अन्य यूजर भी काजोल के वीडियो पर कई तरह की बातें लिख रहे हैं।

विज्ञापन
Kajol share no make up look video on Instagram got trolled by users
काजोल - फोटो : instagram

गौरतलब है कि काजोल के 11.1 मिलियन यानी एक करोड़ 10 लाख से भी अधिक फॉलोअर्स हैं। काजोल अक्सर सोशल मीडिया पर बिना मेकअप के तस्वीरें पोस्ट करती हैं। रंग और खूबसूरती को लेकर काजोल को अक्सर अपनी राय भी साझा करते हुए देखा गया है। एक इंटरव्यू में काजोल ने कहा था, 'मुझे लगता है कि किसी भी इंसान में खूबसूरती समय और बुद्धिमानी के साथ आती है। जैसे हम समझदार होते जाते हैं तो हमारी समझ की गहराई बढ़ने लगती है और हम खूबसूरत होते जाते हैं। फिल्मों की बात करें तो काजोल आखिरी बार फिल्म 'त्रिभंग' में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed