फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काजोल ने इस वजह से की कोरोना वायरस की तारीफ, अभिनेत्री ने महामारी को बताया 'टीचर ऑफ द ईयर'

Sat, 21 Nov 2020 04:16 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 21 Nov 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
Kajol shared a post and called Coronavirus is a teacher of the years
काजोल - फोटो : instagram

2020 दुनियाभर के लिए एक ऐतिहासिक साल बनता जा रहा है। इस साल कोरोना वायरस की महामारी ने लाखों लोगों की जान ली। इस खतरनाक वायरस का कहर अभी तक जारी है। कोरोना वायरस के कारण भारत सहित कई देश में लॉकडाउन भी लगाया गया था, ताकि इसके प्रसार को कम किया जा सके। वहीं लॉकडाउन ने लोगों की दिनचर्या को भी बदल दिया है। 

Kajol shared a post and called Coronavirus is a teacher of the years
काजोल - फोटो : instagram

लॉकडाउन के कारण कई फिल्मी सितारों की दिनचर्या में भी काफी बदलाव देखा गया। ऐसे में बॉलीवुड की दिग्गज और खूबसूरत अदाकारा काजोल ने कोविड-19 की तारीफ की है। उन्होंने ने इस महामारी की तारीफ लोगों की दिनचर्या बदलने की लिए की है। साथ ही उन्होंने इसको पुरस्कार देने की पैरवी की है। काजोल ने यह बात सोशल मीडिया पर कही है। 

Kajol shared a post and called Coronavirus is a teacher of the years
काजोल - फोटो : instagram

काजोल सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती है। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी एक पोस्ट साझा किया है। पोस्ट में उन्होंने कोविड-19 को पुरस्कार देने की अपील की है। उन्होंने कोरोना वायरस की महामारी को 'टीचर ऑफ द ईयर' बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kajol shared a post and called Coronavirus is a teacher of the years
काजोल - फोटो : instagram

काजोल ने पोस्ट में लिखा, 'टीचर ऑफ द ईयर अवॉर्ड इस बार कोविड-19 को जाता है।' अभिनेत्री ने यह भी बताया कि वह महामारी को यह पुरस्कार क्यों देना चाहती हैं। काजोल ने पोस्ट में आगे लिखा, 'कोरोना वायरस ने हमें अपनी जिंदगी में सादगी और आध्यात्मिकता के साथ-साथ अनिश्चितता के बारे में सिखाया है।' सोशल मीडिया पर काजोल का पोस्ट वायरल हो रहा है।

 

विज्ञापन
Kajol shared a post and called Coronavirus is a teacher of the years
काजोल - फोटो : instagram

अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स पोस्ट को पसंद कर रहे हैं। साथ ही अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि काजोल आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर और शॉर्ट फिल्म देवी में नजर आई थीं। फिल्म तानाजी में काजोल के साथ अभिनेता सैफ अली खान और अजय देवगन मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में उनके किरदार को खूब पसंद किया गया था। 

पढ़ें: भारती सिंह के घर में मिला गांजा, मशहूर कॉमेडियन इस तरह आईं NCB की रडार पर, जानें अब तक मामले में क्या हुआ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed