फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारती सिंह के घर में मिला गांजा, मशहूर कॉमेडियन इस तरह आईं NCB की रडार पर, जानें अब तक मामले में क्या हुआ

Sat, 21 Nov 2020 03:39 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 21 Nov 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
ncb summoned comedian Bharti Singh and Harsh Limbachiyaa after found cannabis in her home
भारती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया - फोटो : file photo

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने हिरासत में लिया है। शनिवार को एनसीबी की एक टीम ने उनके घर में छापेमारी की थी। इस दौरान एजेंसी ने भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के घर से गांजा बरामद किया। जिसके बाद एनसीबी ने इन दोनों को हिरासत में ले लिया है। ऐसे में हम आपको बता दें इस पूरे मामले में अब तक क्या हुआ। 

ncb summoned comedian Bharti Singh and Harsh Limbachiyaa after found cannabis in her home
भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया - फोटो : इंडियाज बेस्ट डांसर

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से एनसीबी ने ड्रग्स के खिलाफ जंग छेड़ रखी है। उनकी मौत के बाद से अब तक एनसीबी कई फिल्मी सितारों के घर पर छापेमारी कर चुकी है और पूछताछ के लिए उन्हें समन तक भेज चुकी है। इस सिलसिले में एनसीबी को भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के बारे में जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने उनके घर पर छापेमारी की थी।

ncb summoned comedian Bharti Singh and Harsh Limbachiyaa after found cannabis in her home
हिरासत में भारती सिंह - फोटो : ani

अभिनेत्री के मुंबई के अंधेरी स्थित लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स वाले घर में एनसीबी ने शनिवार सुबह छापेमारी की। इस छापेमारी में एजेंसी को गांजा भी मिला। एनसीबी ने भारती सिंह के घर में यह छापेमारी तब की जब एक ड्रग पैडलर ने पूछताछ के दौरान उनके नाम का जिक्र किया। छापेमारी के एक घंटे बाद की भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया को एनसीबी ने समन भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ncb summoned comedian Bharti Singh and Harsh Limbachiyaa after found cannabis in her home
भारती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

घर में गांजा मिलने के बाद एनसीबी ने भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया को हिरासत में ले लिया है। वहीं एजेंसी मुंबई में दो अन्य स्थानों पर भी छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने नेतृत्व में की जा रही है। अभिनेत्री के घर में हुई छापेमारी को लेकर समीर वानखेड़े ने मीडिया से बात की और इस मामले की पूरी जनाकारी दी। 

विज्ञापन
ncb summoned comedian Bharti Singh and Harsh Limbachiyaa after found cannabis in her home
भारती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया - फोटो : file photo

समीर वानखेड़े ने बताया कि भारती और उनके पति दोनों को एनसीबी ने मादक पदार्थों के सेवन के बारे में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एनसीबी भारती और उनके पति दोनों को आगे की जांच के लिए अपने जोनल कार्यालय लेकर गई है। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सामने आए ड्रग्स एंगल के बाद से ही एनसीबी लगातार छापेमारी कर रही है। ड्रग्स केस को लेकर एनसीबी का शिकंजा बॉलीवुड सितारों पर कसता जा रहा है। 


Bigg Boss 14: सलमान खान ने लगाई इस कंटेस्टेंट की क्लास, कहा- 'आपको कटोरा लेकर भीख मांगने...'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed