बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा मलाइका अरोड़ा लंबे वक्त से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं, लेकिन इसके बाद भी वो चर्चा में बनी रहती हैं। मलाइका अपनी फिटनेस, स्वैग और जबरदस्त डांस मूव्स से अक्सर फैंस का दिल जीत लेती हैं। ऐसे में मलाइका का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अभिनेता अर्जुन कपूर के गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।
अर्जुन कपूर के गाने पर मलाइका का डांस वीडियो वायरल, साथ नजर आए सलमान और पुनीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल सोशल मीडिया पर मलाइका का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मलाइका, अर्जुन कपूर की फिल्म 'इशकजादे' के गाने 'हुआ छोकरा जवां' पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो एक डांस रियलिटी शो का है, जिसमें मलाइका के साथ सलमान युसुफ खान और पुनीत पाठक भी नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
ग्रे कलर के गाउन में मलाइका काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं, वहीं डांस के दौरान उनके एक्सप्रेशेन्स भी बेहद कमाल के हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और खूब लाइक्स- कमेंट्स कर रहे हैं। याद दिला दें कि फिल्म 'इशकजादे' साल 2012 में रिलीज हुई थी, जिसमें अर्जुन के साथ परिणीति चोपड़ा मुख्य किरदार में थीं। वहीं गौहर खान भी फिल्म में अहम भूमिका में नजर आई थीं।
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब मलाइका का कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हो, इससे पहले भी मलाइका के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। मलाइका अपने डांस के साथ ही अपनी फिटनेस को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। अभिनेत्री की फिटनेस देख उनकी उम्र का सही अंदाजा लगाना मुश्किल होता है।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि प्रोफेशनल लाइफ के अलावा मलाइका, अर्जुन कपूर के साथ नाम जुड़ने को भी लेकर चर्चा में रहती हैं। कई बार अर्जुन- मलाइका एक साथ स्पॉट हुए हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी दोनों एक दूसरे के साथ मस्ती- मजाक करते नजर आते हैं। हालांकि अर्जुन- मलाइका, दोनों ही इस रिश्ते को दोस्ती बताते हैं। वहीं अर्जुन का कहना है कि जिसके साथ भी वो शादी करेंगे तो मीडिया को जरूर जानकारी देंगे।
पढ़ें: दो वक्त की रोटी के लिए भारती सिंह को करना पड़ता था काफी संघर्ष, फिर इस तरह बनीं मशहूर कॉमेडियन