बॉलीवुड एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी पिछले काफी समय से फिल्मो से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों से हंगामा मचा रही हैं। तनीषा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी तस्वीरें फैंस को काफी पसंद भी आती हैं। बता दें कि तनीषा बॉलीवुड के सुपरस्टार फैमिली से संबंध रखती हैं। उनकी बहन काजोल और जीजा अजय देवगन बॉलीवुड दिग्गज सितारे हैं। तनीषा फिल्मों में भले ही कमाल ना दिखा पाई हों, लेकिन अपनी इन बोल्ड तस्वीरों से वो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
काजोल की बहन तनीषा ने बिकिनी में साझा की ग्लैमरस तस्वीरें, 42 की उम्र में हॉट अवतार देख फैंस हुए मदहोश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि हाल ही में तनीषा ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है जिसे देखकर फैंस की दिल की धड़कनें बढ़ गई हैं। तनीषा ने अपनी जो तस्वीर शेयर की है उसमें वो हरे रंग की बिकिनी में नजर आ रही हैं। तनीषा इन तस्वीरों में इतनी ग्लैमरस और खूबसूरत लग रही हैं कि फैंस उन पर दिल हार जा रहे हैं।
View this post on Instagram
42 साल की तनीषा अपनी इन हॉट तस्वीरों के चलते फैंस की ढेरों तारीफ पा रही हैं। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब अपने हॉट अंदाज के चलते तनीषा सुर्खियों में आ गई हो। इससे पहले भी तनीषा ने अपनी एक हॉट तस्वीर शेयर की थी। उनकी तस्वीर देखकर उनके जीजा अजय देवगन भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए थे। बॉलीवुड के सिंघम ने अपनी साली की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा था, 'काजोल के साथ-साथ उनकी बहन भी बेहद खूबसूरत हैं'।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि काजोल की बहन तनीषा को फिल्मों में कभी वो सफलता नहीं मिली जैसे उनके परिवार के बाकी सदस्यों को मिली। तनीषा ने बॉलीवुड में कई फिल्में की, लेकिन उनकी हर फिल्म फ्लॉप रही। इसके चलते तनीषा ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। अब तनीषा फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर ही सुर्खियां बटोरती हैं।