फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घाघरे चोली में कमाल की खूबसूरत दिखीं कैटरीना की बहन इसाबेल, पुलकित सम्राट ने की खुलकर तारीफ

Thu, 21 Jan 2021 07:32 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 21 Jan 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
katrina kaif sister Isabelle Kaif to romance Pulkit Samrat in Suswagatam Khushaamadeed
सुस्वागतम खुशामदीद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

खूबसूरत अभिनेत्री कटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ को लेकर एक और फिल्म की घोषणा हुई है। खुद इसाबेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करके जानकारी दी है कि वह एक नई फिल्म 'सुस्वागतम खुशामदीद' में काम कर रही हैं जिसमें उनके साथ अभिनेता पुलकित सम्राट मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म होगी जो समाज को एक संदेश भी देगी।

katrina kaif sister Isabelle Kaif to romance Pulkit Samrat in Suswagatam Khushaamadeed
सुस्वागतम खुशामदीद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म की कहानी में पुलकित सम्राट दिल्ली के एक लड़के अमन का किरदार निभाएंगे जबकि इसाबेल का किरदार नूर का होगा जो दिल्ली के पास स्थित आगरा शहर में पली-बढ़ी है। इसाबेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया। इस पोस्ट के कैप्शन में इसाबेल ने लिखा, 'नमस्ते, आदाब, अब होगी जल्दी आपसे मुलाकात। आपके साथ फिल्म का फर्स्ट लुक साझा करके मैं बहुत उत्साहित हूं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Isabelle Kaif (@isakaif)

katrina kaif sister Isabelle Kaif to romance Pulkit Samrat in Suswagatam Khushaamadeed
सुस्वागतम खुशामदीद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इसाबेल के अब तक के काम से पुलकित सम्राट बहुत प्रभावित हैं। वह कहते हैं, ' हमारा तालमेल बहुत बढ़िया है। सेट पर काम करने वाले लोग भी कहते हैं कि हम दोनों साथ में कमाल लगते हैं। इसाबेल ने सेट पर एक तरह से ताजगी भर दी है, एक ऊर्जा ला दी है। वह बहुत मेहनत करती हैं और उन्होंने सेट पर सब को प्रभावित किया है। उन्होंने अपने किरदार को भी अब तक बहुत अच्छे से निभाया है। एक तरह से मुझे उन्होंने आश्चर्यचकित कर दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
katrina kaif sister Isabelle Kaif to romance Pulkit Samrat in Suswagatam Khushaamadeed
गणेश आचार्य - फोटो : फाइल

इसाबेल ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीर साझा की है वह एक गीत के दौरान की है। और उस गीत को कोरियोग्राफ किया है मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने। गणेश कहते हैं, 'यह गीत जगराता और डांडिया डांस दोनों का मिक्सर है और इसाबेल और पुलकित ने तो कमाल कर दिया। मैं जानता हूं कि पुलकित तो बेहतरीन डांसर हैं ही लेकिन इसाबेल को देखकर मैं हैरान रह गया। वह नई हैं लेकिन बहुत जल्दी उन्होंने सब कुछ सीख लिया। पर्दे पर उन दोनों का तालमेल बेहतरीन लग रहा है।'

विज्ञापन
katrina kaif sister Isabelle Kaif to romance Pulkit Samrat in Suswagatam Khushaamadeed
इसाबेल कैफ - फोटो : फाइल

इसाबेल के पास लगातार फिल्में इकट्ठी हो रही है। लेकिन, अब तक उनकी किसी फिल्म के रिलीज की तारीख का एलान नहीं हो सकता है। इसाबेल की एक फिल्म 'टाइम टू डांस' सूरज पंचोली के साथ बीते तीन साल से बन रही है। दो साल पहले इसाबेल की एक और फिल्म 'क्वाथा' का हिस्सा बनीं जिसमें उनकी जोड़ी सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा के साथ बनने वाली थी। अब इसाबेल के पुलकित सम्राट के साथ 'सुस्वागतम खुशामदीद' में नजर आने की घोषणा हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed