बॉलीवुड की 'सिंबा' गर्ल सारा अली खान अपनी फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। सारा ने फिल्मों में आना बाद में शुरू किया सोशल मीडिया स्टार वो पहले ही बन चुकी थीं। सारा की खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। इतना ही नहीं उनके इंस्टाग्राम पर परिवार की तस्वीरें भी खूब देखने को मिलती है। हाल ही में सारा अपने भाई और मां के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाने पहुंची हैं और उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
मां अमृता और भाई इब्राहिम संग मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं सारा अली खान, साझा की खूबसूरत तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारा अली खान कुली इन दिनों अपने मां अमृता और भाई इब्राहिम के साथ मालदीव में वेकेशन इंजॉय कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस वेकेशन की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीर में सभी कैंडल लाइट डिनर के पहले कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। इस तस्वीर में सारा कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं तो वहीं इब्राहिम और अमृता उनके पीछे खड़े दिख रहे हैं।
इन तस्वीरों के साथ सारा ने कैप्शन में लिखा- 'ऐसी रातें...। आप दोनों के साथ मैं 7 समुंदर घूमना चाहती हूं क्योंकि कहते हैं कि हर बेस्ट चीज 3 में ही आती है'। फैंस को सारा की ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं। इसके अलावा सारा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी मां अमृता के साथ ट्विनिंग करती हुई एक तस्वीर साझा की है। इसमें वो अपने मां अमृता के साथ खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए सारा ने लिखा- 'आई लव माई मॉम, मां-बेटी का टाइम'।
बता दें कि अमृता सिंह और सैफ अली खान ने 1991 में शादी कर ली थी। इस शादी के बाद सैफ और अमृता के दो बच्चे हुए सारा और इब्राहिम। हालांकि सैफ और अमृता की शादी साल 2004 में खत्म हो गई जब 13 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद साल 2012 में सैफ ने करीना कपूर से शादी कर ली। अब सारा और इब्राहिम अपने पिता सैफ के साथ भी वक्त बिताते नजर आ जाते हैं, लेकिन दोनों अपनी मां के ज्यादा करीब हैं।
सारा अपने पिता सैफ से ज्यादा मां अमृता के साथ वक्त बिताती नजर आती हैं। यहां तक की वो सैफ के साथ उनके पटौदी पैलेस में नहीं बल्कि अपनी मां और भाई के साथ एक अपार्टमेंट में रहती हैं। हालांकि सारा और अमृता को अपने पिता सैफ की दूसरी शादी से कोई परेशानी नही है और वो अपने स्टेप मॉम करीना के साथ भी छुट्टियां मनाते नजर आ जाते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा की पिछली फिल्म 'कुली नंबर 1' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। वहीं अब सारा बहुत जल्द अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से सारा को काफी उम्मीदें हैं।