{"_id":"62cfd34cf2254324af4e9c4a","slug":"kajol-takes-sly-dig-at-bollywood-obsession-with-24-inches-waistline-and-a-36-inches-chest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kajol: 'उनकी कमर का साइज 28 इंच नहीं था...' काजोल के इस बयान से बॉलीवुड पर क्यों उठे सवाल?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kajol: 'उनकी कमर का साइज 28 इंच नहीं था...' काजोल के इस बयान से बॉलीवुड पर क्यों उठे सवाल?
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल अपने चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं। लेकिन ये भी सच है कि काजोल हर मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखती हैं। हाल ही में, काजोल ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें अभिनेत्री ने ओटीटी प्लेटफॉर्म से लेकर बॉलीवुड में फिजिकल अपीयरेंस पर बात की। इस इंटरव्यू में काजोल ने बताया कि एक समय था जब फिल्मों में फिजिकल अपीयरेंस से ही करियर बनाया जा सकता था लेकिन ओटीटी ने सब कुछ बदल दिया है।
2 of 4
काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
काजोल ने कहा कि ओटीटी ने कई अभिनेत्रियों का गेम चेंज किया है। एक समय था जब फिल्मों का सफल होना काफी आसान था क्योंकि मनोरंजन का एक सहारा सिर्फ सिनेमाघर हुआ करते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है। अभिनेत्रियों को एक्सपोजर करने को मिल रहा है। आज ओटीटी के जरिए सभी के पास काम है। काजोल ने ये भी कहा कि आज के समय में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्हें ओटीटी ने स्टेज दिया है जहां वह अपना टैलेंट दिखा रहे हैं।
3 of 4
काजोल
- फोटो : social media
अभिनेत्री ने आगे कहा कि अब वह अपने हक से स्टार्स बन रहे हैं। बेशक उनकी कमर 24 इंच की नहीं है या छाती 36 और 46 की नहीं है। काजोल सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहतीं। सोशल मीडिया के बारे में बात करते हुए काजोल ने बताया कि पहले सिर्फ मशहूर लोग ही बड़े पर्दे पर आते थे। लेकिन आज चीजें बदल गई हैं। आज फेमस होने के कई तरीके हैं। आप बाल बनाने से लेकर नाखून बनाने तक से मशहूर हो सकते हैं। फेम शब्द आजकल काफी आम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
काजोल
- फोटो : insta
बता दें कि काजोल बॉलीवुड के बाद अब ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि काजोल को नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' के लिए अप्रोच किया गया है। इसका पहला पार्ट साल 2018 में ओटीटी पर स्ट्रीम हुआ था। इस सीरीज में चार कहानियां दिखाई गई थीं, जिसमें बोल्ड सीन्स भरकर परोसे गए थे। इन सीन्स ने फैंस के बीच भी हंगामा मचा दिया था। ऐसे में अब अगर इस सीरीज के दूसरे पार्ट में काजोल नजर आती हैं, तो फैंस के लिए यह ट्रीट होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।