फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kajol: अपनी वेब सीरीज 'द ट्रायल' की रिलीज के लिए घबराई हुई हैं काजोल, अभिनेत्री को सता रहा इस बात का डर

Fri, 23 Jun 2023 04:51 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 23 Jun 2023 04:51 PM IST
विज्ञापन
Kajol talks about web series The Trial Pyaar Kanoon Dhokha says I doubt on competing with younger generation
काजोल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'द ट्रायल' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। सीरीज में वह वकील की भूमिका निभाती नजर आएंगी। अभिनेत्री लगातार सीरीज के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो साझा किया। वीडियो में उन्होंने इस सीरीज के बारे में बात करते हुए खुलासा किया है कि करियर को लेकर उनके अंदर एक तरह का डर है। अपने डर को उन्होंने फैंस के साथ साझा किया है।

Kajol talks about web series The Trial Pyaar Kanoon Dhokha says I doubt on competing with younger generation
काजोल - फोटो : social media

वीडियो में काजोल ने कहा कि यह कहना आसान नहीं है, लेकिन मैं काम की तलाश में हूं। मैं डरी हुई हूं और नर्वस महसूस कर रही हूं। मैंने करियर के पीक पर अपने बच्चों और परिवार के लिए ब्रेक लिया, क्योंकि मेरी प्राथमिकताएं अलग थीं, लेकिन आज हालात अलग हैं। इस कारण मुझे वापस लौटना पड़ रहा है और करियर को फिर से शुरू करना पड़ रहा है।

The Archies: 'द आर्चीज' को ट्रोल करने वालों पर भड़कीं जोया अख्तर, पूछा- क्या गोरे लोग भारतीय नहीं होते?


 
Kajol talks about web series The Trial Pyaar Kanoon Dhokha says I doubt on competing with younger generation
काजोल - फोटो : social media

अपने डर के बारे में बात करते हुए काजोल ने कहा कि मैं झूठ नहीं बोलूंगी, मुझे डर लग रहा है। मैं नर्वस हूं। ऐसा लग रहा है कि मुझे फिर से नई शुरुआत करनी होगी। मुझे कई आशंकाएं हैं, क्या मैं नई पीढ़ी के साथ प्रतिस्पर्धा कर पाउंगी। मैं ब्रेक पर थी, इसका मतलब यह नहीं कि मैं सक्षम नहीं हूं। मैं नए विश्वास के साथ अपने काम को बेहतर करूंगी।

Bollywood Actress: जब एक्ट्रेस ने फीस के मामले में हीरो को दी पटखनी, चौंका देंगे फिल्मों के नाम


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kajol talks about web series The Trial Pyaar Kanoon Dhokha says I doubt on competing with younger generation
काजोल - फोटो : social media

वीडियो देखने के बाद ऐसा लगता है कि काजोल ने अपने इसमें अपने परिवार और अपने प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात की है। हालांकि, लेकिन यह पूरी तरह से एक प्रमोशनल वीडियो है। इस वीडियो के अंत में काजोल 'द ट्रायल' में अपने किरदार के बारे में जानकारी देती हैं। काजोल ने अपने किरदार के बारे में परिचय देते हुए कहा कि मैं नोयोनिका सेनगुप्ता हूं और एक वकील हूं। मैं पूरी तरह से कमबैक के लिए तैयार हूं।

Shafaq Naaz: 'ये कातिल की बहन है...', तुनिशा शर्मा आत्महत्या मामले शीजान खान की बहन शफक का छलका दर्द

विज्ञापन
Kajol talks about web series The Trial Pyaar Kanoon Dhokha says I doubt on competing with younger generation
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें काजोल की वेब सीरीज के बारे में तो वह बॉलीवुड फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने के बाद काजोल 'द ट्रायल: प्यार, कानून, धोखा' के साथ वेब स्पेस में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। काजोल की सीरीज सुपर्ण वर्मा की सीरीज 'द गुड वाइफ' का हिंदी रूपांतरण है। यह कोर्टरूम ड्रामा सीरीज 14 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी, जिसमें आठ एपिसोड होंगे।

Adipurush: 'आदिपुरुष' विवाद के बीच सुनील लहरी का बड़ा बयान, फिल्म का बहिष्कार करने पर लोगों का किया धन्यवाद


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed