सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Kal Ho Naa Ho: 'कल हो ना हो' की रिलीज को पूरे हुए 20 साल! धर्मा प्रोडक्शंस ने साझा किया पोस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 25 Nov 2023 12:04 PM IST
सार

धर्मा प्रोडक्शंस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें फिल्म के टाइटल सॉन्ग से पहले बजने वाली हार्टबीट वाली धुन बज रही है। 

विज्ञापन
Kal Ho Naa Ho: SRK Saif Ali Khan Preity Zinta Film Completes 20 years Dharma Productions Shares Post
कल हो ना हो - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और सैफ अली खान जैसे सितारों से सजी फिल्म 'कल हो ना हो' की रिलीज को इस महीने 20 साल पूरे होने जा रहे हैं। निखिल अडवाणी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया था। यह फिल्म 28 नवंबर 2003 को रिलीज हुई थी। आज फिल्म की एनिवर्सरी पर धर्मा प्रोडक्शंस की तरफ से एक पोस्ट साझा किया गया है। इस पर यूजर्स इस फिल्म को फिर से थिएटर में रिलीज करने की मांग कर रहे हैं।



इंस्टाग्राम पर साझा किया पोस्ट
धर्मा प्रोडक्शंस ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह एलान किया था कि कल आपके लिए स्पेशल सेलिब्रेशन पेश किया जाएगा। पोस्ट में लिखा था, 'हंसो, जीयो, मुस्कुराओ, क्योंकि एक स्पेशल सेलिब्रेशन होने वाला है'। अब आज एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें फिल्म के टाइटल सॉन्ग से पहले बजने वाली हार्टबीट वाली धुन बज रही है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है,  'यह पीछे जाने का समय आ गया है, 20 वर्ष पीछे... दिल की धड़कन में'। इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। उनकी पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। 
BB17: 'अब परिवार के साथ नहीं देख सकते बिग बॉस', ईशा-समर्थ की अश्लील हरकतों पर फूटा काम्या पंजाबी का गुस्सा

पुरानी यादों में खोए यूजर्स
इस सोशल मीडिया पोस्ट पर साझा की गई हार्टबीट की धुन सुनकर यूजर्स पुरानी यादों में खो रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स इस फिल्म को दोबारा सिनेमाघरों में दिखाए जाने की मांग कर रहे हैं। 'गाना शुरू होने से पहले सुनाई देने वाली इस हार्टबीट साउंड की आवाज सुनकर मैं हमेशा ठहर जाता हूं।' एक यूजर ने लिखा, 'इसे फिर से रिलीज किया जाना चाहिए।' एक यूजर ने लिखा, 'यह जबर्दस्त फिल्म है और इसके गाने और भी कमाल हैं।'

View this post on Instagram

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)


Rajkumar Kohli: राजकुमार कोहली के अंतिम संस्कार के वक्त फूट-फूटकर रो पड़े बेटे अरमान l Sonu Nigam

बॉक्स ऑफिस पर किया था शानदार प्रदर्शन
बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म करीब 28 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर  38.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, इसका वर्ल्डवाइट ग्रॉस कलेक्शन 82.05 करोड़ रुपये है। इस फिल्म में जया बच्चन, दारा सिंह, सतीश कौशिक, झनक शुक्ला और सोनाली ब्रेंद्रे जैसे सितारे भी अहम रोल में नजर आए थे।
Animal: ये जवानी है दीवानी के गाने 'बदतमीज दिल' पर डांस नही करेंगे रणबीर, बोले-41 की उम्र में पीठ दर्द होता है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed