{"_id":"6318a0b54a43dd53141b0aa6","slug":"kala-chashma-song-singer-amar-arshi-disappointed-with-badshah-said-he-took-all-the-credit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kala Chashma Song: 'काला चश्मा' गाने के लिए अमर अर्शी को दी गई थी महज इतनी रकम, सिंगर ने किया बड़ा खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kala Chashma Song: 'काला चश्मा' गाने के लिए अमर अर्शी को दी गई थी महज इतनी रकम, सिंगर ने किया बड़ा खुलासा
काला चश्मा गाना इन दिनों हर जगह सुनने को मिल रहा है। लोग इस गाने पर जमकर रील्स बना रहे हैं। शादियों में भी यह गाना काफी पॉपुलर हो रहा है। इस बीच गाने के असली सिंगर का दर्द छलका है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान गाने के ओरिजनल सिंगर अमर अर्शी ने गाने में क्रेडिट न दिए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर की है। अमर ने निशाना साधते हुए कहा, 'इस गाने पर दिए गए किसी भी इंटरव्यू में उनका नाम नहीं लिया गया। जो क्रेडिट उनके साथ शेयर होना चाहिए था। वो उन्होंने खुद ही ले लिया।'
2 of 4
अमर अर्शी
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए बताया, 'जब यह गाना हिट हुआ तब बॉलीवुड से कई लोगों के फोन उनके पास आए और उन्हें बधाई दी। लेकिन धीरे-धीरे यह फेम चला गया। वहीं बादशाह अभी भी इस कामयाबी को एंजॉय कर रहे हैं।' उन्होंने आगे बताया कि वह अब इस गाने के लिए रॉयल्टी क्लेम करने जा रहे हैं। बकौल सिंगर, वह जिस क्रेडिट के हकदार हैं वह उन्हें मिलना चाहिए।
3 of 4
अमर अर्शी
- फोटो : सोशल मीडिया
बातचीत के दौरान अर्शी ने इस बात का भी खुलासा किया कि गाने के लिए उन्हें कितने पैसे मिले हैं। उन्होंने कहा कि यह गाना साल 1991 में रिलीज किया गया था। उस वक्त यह गाना काफी सुर्खियों में था। इसके बाद मुंबई के एक म्यूजिक लेबल ने इसे दोबारा रिकॉर्ड करने का प्रस्ताव दिया था। एग्रीमेंट के मुताबिक गाना सीमेंट ब्रांड के लिए केवल 10 सेकेंड ही इस्तेमाल किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अमर अर्शी
- फोटो : सोशल मीडिया
लेकिन बाद में यह गाना एक फिल्म के लिए दे दिया गया। उन्होंने बताया कि इस गाने के लिए उन्हें महज एक लाख रुपये ही दिए गए थे। बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कटरीना कैफ स्टारर 'बार बार देखो' फिल्म में यह गाना इस्तेमाल किया गया था। फिल्म का यह गाना लोगों को बहुत पसंद आया था। इस गाने में बादशाह ने रैप भी किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।