{"_id":"5cb2ea7ebdec2213f6784e24","slug":"kalank-to-bharat-these-are-bollywood-multistar-films-of-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'टोटल धमाल' के बाद अब 'कलंक' ही नहीं, ये 5 मल्टीस्टारर फिल्में भी होंगी रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'टोटल धमाल' के बाद अब 'कलंक' ही नहीं, ये 5 मल्टीस्टारर फिल्में भी होंगी रिलीज
Sun, 14 Apr 2019 02:26 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 14 Apr 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
Kalank,bharat,total dhamaal
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड में कई बड़े बजट की फिल्मों के अलावा मल्टीस्टारर फिल्में भी देखने को मिलेंगी। सिनेमाघरों में अब तक मल्टीस्टारर फिल्म टोटल धमाल ही रिलीज हुई है जिसने बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा कमाई भी की। वहीं इस शुक्रवार कलंक भी रिलीज होने को तैयार जोकि ये मल्टीस्टारर फिल्म है। आज हम आपको ऐसी ही मल्टीस्टारर फिल्मों के बारे में बताते हैैं जो इस साल रिलीज होंगी।
mission mangal
- फोटो : social media
फिल्म- मिशन मंगल
अंतरिक्ष के सफर की सत्य घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म में अक्षय कुमार,तापसी पन्नू,सोनाक्षी सिन्हा और निथिया मेनन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इसका निर्देशन गगन शक्ति कर रहे हैं। खबरों की मानें तो फिल्म की कहानी रचने की प्रेरणा 2016 की हॉलीवुड फिल्म हिडन फिगर्स से ली गई है। हिडन फिगर्स अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की उन अश्वेत महिला गणितज्ञ-वैज्ञानिकों की सच्ची कहानी थी, जिनके ज्ञान की बदौलत अमेरिका ने अंतरिक्ष की रेस में तत्कालीन सोवितय संघ को पीछे छोड़ा था।

housefull 4
- फोटो : file photo
फिल्म- हाउसफुल 4
यह फिल्म साल 2010 में आई हाउसफुल का चौथा सीक्वल है। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म सीरीज रही है। हाउसफुल 4 में रितेश देशमुख,अक्षय कुमार, बॉबी देओल और एक्ट्रेस कृति खरबंदा मुख्य भूमिका में हैं। खबरों की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है।

Akshay Kumar and Kareena Kapoor Khan
- फोटो : twitter
फिल्म- गुडन्यूज
'गुड न्यूज' में करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ ,अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं। इन दिनों फिल्म की शूटिंग जोरों पर चल रही है। खास बात ये है कि वीरे दी वेडिंग के बाद एक बाद फिर करीना कपूर दमदार रोल में नजर आने वाली हैं । गुडन्यूज सिनेमाघरों में इस साल 19 जुलाई को रिलीज होगी।

Salman Khan
- फोटो : instagram
फिल्म- भारत
सलमान खान की फिल्म भारत लंबे समय से काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ, दिशा पटानी, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म भारत का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। खबरों की मानें तो भारत का ट्रेलर 24 अप्रैल को रिलीज़ किया जाएगा।