सब्सक्राइब करें

Kalki 2: 'कल्कि 2' की 30 से 35% शूटिंग पहले ही हो चुकी है पूरी, सीक्वल में दीपिका के किरदार से भी उठा पर्दा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 24 Nov 2024 12:21 PM IST
सार

'कल्कि 2898 एडी' की अगली कड़ी जल्द ही फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है। वहीं, फिल्म और दीपिका पादुकोण के किरदार पर निर्माताओं ने बड़ा अपडेट साझा किया है। 
 

विज्ञापन
Kalki 2 Update Producers unveiled Deepika Padukone character in IFFI Goa 2024
'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : इंस्टाग्राम@kalki2898ad

प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण अभिनीत डायस्टोपियन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की अगली कड़ी जल्द ही फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है। निर्माताओं ने खुद इसकी पुष्टि की है। साथ ही इसमें दीपिका पादुकोण के किरदार पर बड़ा अपडेट साझा किया है। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म में अभिनेत्री के किरदार की एक झलक भी दिखाई है।

Trending Videos
Kalki 2 Update Producers unveiled Deepika Padukone character in IFFI Goa 2024
'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : इंस्टाग्राम@kalki2898ad

'कल्कि 2' पर आया अपडेट 

गोवा में 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग में भाग लेते हुए, स्वप्ना दत्त और प्रियंका दत्त ने रेड कार्पेट पर पत्रकारों से बात करते हुए 'कल्कि 2' पर अपडेट दिया। कथित तौर पर 'कल्कि 2' पहली फिल्म होगी जिसकी शूटिंग दीपिका अपने मैटरनिटी ब्रेक के बाद करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kalki 2 Update Producers unveiled Deepika Padukone character in IFFI Goa 2024
कल्कि 2898 एडी - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका की भूमिका से भी उठा पर्दा 

अभिनेत्री ने इस साल की शुरुआत में बेटी दुआ पादुकोण सिंह का स्वागत किया। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने यह भी बताया था कि 'कल्कि' के पहले भाग की शूटिंग के दौरान वह गर्भवती थीं। नाग अश्विन की फिल्म में भी उन्होंने एक गर्भवती महिला की भूमिका निभाई थी। वहीं दूसरे पार्ट में दीपिका के रोल के बारे में बात करते हुए स्वप्ना ने कहा, 'वह अगली कड़ी के कुछ हिस्सों में मां की भूमिका में ही दिखाई देंगी। 

 

Javed Akhtar: शादी पर क्या कह गए जावेद अख्तर, बोले-'वे और शबाना एक विवाहित जोड़े से ज्यादा...'

Kalki 2 Update Producers unveiled Deepika Padukone character in IFFI Goa 2024
'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : इंस्टाग्राम@kalki2898ad

30-35 प्रतिशत शूटिंग पूरी 

निर्माताओं ने कहा, 'काम (फिल्म पर) चल रहा है। प्री-प्रोडक्शन हो रहा है, और हम जल्द ही फ्लोर पर जाएंगे। हमने भाग दो का 30-35 प्रतिशत भाग पहले भाग के साथ ही शूट कर लिया था।' स्वप्ना दत्त और प्रियंका दत्त ने इस खबर पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की कि टीम फरवरी या मार्च में शूटिंग फिर से शुरू करेगी। उन्होंने आगे कहा, 'हमने अभी भी तारीखें तय नहीं की हैं, लेकिन हम जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे।'

Bigg Boss 18 Promo: हिना खान ने किया शिल्पा शिरोडकर की गेम का पर्दाफाश, करण वीर मेहरा से भी किए तीखे सवाल

विज्ञापन
Kalki 2 Update Producers unveiled Deepika Padukone character in IFFI Goa 2024
'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : सोशल मीडिया

विशाल वैश्विक रिलीज होगी 'कल्कि 2'

पहले भाग की तरह, निर्माताओं ने दूसरे भाग की भी विशाल वैश्विक रिलीज की योजना बनाई है। मेगा-बजट वाली साइंस-फिक्शन फिल्म में कमल हासन मुख्य खलनायक होंगे, जबकि दिशा पाटनी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। मालूम हो कि इस साइंस फिक्शन फिल्म के पहले पार्ट 'कल्कि 2898 एडी' ने वर्ल्डवाइड 1041 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 

Karni Sena in Goa: गोवा में इम्पा की यॉट पर करणी सेना का हंगामा, हिंदी फिल्म ‘चोला’ में भगवा जलाने का विरोध

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed