सब्सक्राइब करें

Ranveer Singh: रणवीर सिंह और आदित्य धर पहुंचे स्वर्ण मंदिर, अगली फिल्म की शूटिंग से पहले माथा टेका

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sun, 24 Nov 2024 12:19 PM IST
सार

अभिनेता रणवीर सिंह की अगली फिल्म की शूटिंग अमृतसर में होनी है। इसकी शूटिंग से पहले रणवीर सिंह आदित्य धर के साथ स्वर्ण मंदिर दर्शन के लिए गए।

विज्ञापन
Ranveer Singh and Aditya Dhar reached the Golden Temple paid obeisance with their next film
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर एक साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे। रणवीर सिंह की फिल्म की शूटिंग इसी शहर में होनी है। शूटिंग से पहले उन्होंने आदित्य धर के साथ स्वर्ण मंदिर में माथा टेका। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Trending Videos
Ranveer Singh and Aditya Dhar reached the Golden Temple paid obeisance with their next film
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @adityadharfilms
आदित्य धर के साथ फिल्म कर रहे हैं रणवीर
अभिनेता रणवीर सिंह ने आदित्य धर के साथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने अरदास लगाई। अभिनेता की अगली फिल्म की शूटिंग अमृतसर में होनी है। रणवीर सिंह अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले स्वर्ण मंदिर जाना चाहते थे। इस फिल्म की शूटिंग बैंकॉक में हो चुकी है। दूसरे हिस्से के लिए अमृतसर में शूटिंग होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh and Aditya Dhar reached the Golden Temple paid obeisance with their next film
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @adityadharfilms
सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर
रणवीर सिंह और आदित्य धर दोनों ने सोशल मीडिया पर स्वर्ण मंदिर दर्शन की तस्वीर साझा की है। अभिनेता इन तस्वीरों में सफेद कुर्ते पजामे में नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह की तस्वीरों पर प्रशंसक कमेंट कर रहे हैं। तस्वीर साझा कर रणवीर सिंह ने लिखा- 'जाको राखे साइयां मार सके न कोय'।
Ranveer Singh and Aditya Dhar reached the Golden Temple paid obeisance with their next film
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रशंसकों ने दिया रिएक्शन
प्रशंसकों ने रणवीर सिंह की तस्वीर पर रिएक्शन दिया है। सभी न रणवीर सिंह के लुक और स्वर्ण मंदिर दर्शन को लेकर रणवीर के लिए दुआ की है। रणवीर सिंह की आगामी फिल्म की बधाई भी प्रशंसकों ने कमेंट में दी है।
 
Bigg Boss 18 Promo: हिना खान ने किया शिल्पा शिरोडकर की गेम का पर्दाफाश, करण वीर मेहरा से भी किए तीखे सवाल

विज्ञापन
Ranveer Singh and Aditya Dhar reached the Golden Temple paid obeisance with their next film
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @adityadharfilms
फिल्म का हिस्सा होंगे ये सितारे
आदित्य धर की इस फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे सितारे भी नजर आने वाले हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आए। निर्देशक आदित्य धर फिल्म उरी से काफी चर्चा में रहे। उनकी इस फिल्म को प्रशंसकों का बहुत प्यार मिला। रणवीर सिंह की फिल्म 'रॉकी रानी की प्रेम कहानी' भी हिट रही थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed