फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कल्कि केकलां ही नहीं ये अभिनेत्रियां भी हुईं शादी से पहले प्रेग्नेंट, खुद किया था खुलासा

Sun, 10 Jan 2021 01:42 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 10 Jan 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
kalki koechlin Birthday Know Bollywood Actress Who Pregnant Before Marriage
Kalki, Arjun and Gabriella - फोटो : file photo

बॉलीवुड अभिनेत्री कल्कि केकलां आज (10 जनवरी) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। कल्कि कई फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। कल्कि केकलां बीते साल फरवरी में ही पहली बार मां बनी हैं। कल्कि, अनुराग कश्यप से अलग होने के बाद वह इजराइली क्लासिकल पियानिस्ट Guy Hershberg को डेट कर रही हैं। कल्कि केकला ने ब्वॉयफ्रेंड से अभी तक शादी नहीं की है। कल्कि ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। इस पैकेज में आपको बताते हैं ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में...

kalki koechlin Birthday Know Bollywood Actress Who Pregnant Before Marriage
बेटे के साथ गैब्रिएला - फोटो : सोशल मीडिया

गैब्रिएला डेमेट्रिड्स
गैब्रिएला अभिनेता अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड हैं। उन्होंने 18 जुलाई को मुंबई के हिंदुजा अस्तपाल में बेटे को जन्म दिया था। अर्जुन के बेटे का नाम आरिक रामपाल है। अर्जुन ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला की प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर खुद साझा की थी। इन दोनों ने भी अभी तक शादी नहीं की है। गैब्रिएला डेमेट्रिड्स को डेट करने से पहले अर्जुन रामपाल ने मेहर जेसिया से शादी की थी लेकिन शादी के 20 साल बाद यह दोनों अलग हो गए।

kalki koechlin Birthday Know Bollywood Actress Who Pregnant Before Marriage
एमी जैक्सन - फोटो : Twitter

एमी जैक्सन
अभिनेता अक्षय कुमार के साथ फिल्म सिंह इज ब्लिंग और 2.0 में नजर आ चुकीं अभिनेत्री एमी जैक्सन भी अपनी शादी से पहले प्रेग्नेंट थीं और उन्होंने बेटे को जन्म दिया। हालांकि अभी तक एमी जैक्सन ने ब्वॉयफ्रेंड जॉर्ज से शादी नहीं की है, लेकिन वह उसके साथ लिव इन में रह रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
kalki koechlin Birthday Know Bollywood Actress Who Pregnant Before Marriage
लीजा हेडन

लीजा हेडन
लीजा बॉलीवुड फिल्म क्वीन, हाउसफुल 3 और आयशा में नजर आ चुकी हैं। लीजा हेडन ने अपनी शादी से पहले खुद के प्रेग्नेंट होने का खुलासा किया था। उन्होंने साल 2016 में ब्वॉयफ्रेंड डिनो लालवानी से शादी कर ली। लीजा हेडन अब दो बच्चों की मां हैं।

विज्ञापन
kalki koechlin Birthday Know Bollywood Actress Who Pregnant Before Marriage
कोंकणा सेन शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कोंकणा सेन शर्मा
कोंकणा सेन शर्मा बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक हैं। कोंकणा ने अभिनेता रणवीर शौरी से शादी की थी। शूटिंग के दौरान इन दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। अपनी शादी से पहले कोंकणा सेन शर्मा प्रेग्नेंट हो गई थीं। कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी ने साल 2010 में शादी की और छह महीने बाद कोंकणा ने बेटे हारून को जन्म दिया। हालांकि अब कोंकणा सेन शर्मा, रणवीर शौरी से अलग हो गई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed