फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गौरांग दोषी ने भी ठोकी ताल, बोले- किसी की हिम्मत हो तो बिना मुझे लिए 'आंखें' का सीक्वल बनाकर दिखाए

Sat, 09 Jan 2021 10:50 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 09 Jan 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Producer Gaurang Doshi No Longer To Be A Part Of Aankhen 2 Starring Amitabh Bachchan and Sidharth Malhotra But
आंखें  - फोटो : ट्विटर

शनिवार सुबह से ही बातचीत चलती रही है कि वर्ष 2002 में आई फिल्म 'आंखें' के सीक्वल को इसके निर्माता जल्द से जल्द बनाना शुरू करने वाले हैं। और, अभिनेता अमिताभ बच्चन, अर्जुन रामपाल, अक्षय कुमार और परेश रावल की इस फिल्म के सीक्वल को इसके मुख्य निर्माता गौरांग दोषी के बिना बनाया जाएगा। इस बातचीत को सुन कर खुद गौरांग बाहर आ गए हैं और उन्होंने अपना बयान जारी करके खुलासा कर दिया है कि वह ऐसा बिल्कुल नहीं होने देंगे।

Producer Gaurang Doshi No Longer To Be A Part Of Aankhen 2 Starring Amitabh Bachchan and Sidharth Malhotra But
गौरांग दोषी - फोटो : Instagram: @doshi.gaurang

चर्चा रही है कि गौरांग ने फिल्म 'आंखें 2' बनाने के लिए अपने अधिकार फिल्म के सह निर्माताओं तरुण अग्रवाल और राजतरु स्टूडियोज को बेच दिए हैं। इसलिए, नए निर्माता अब इस फिल्म को अमिताभ बच्चन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अरशद वारसी और रेजिना कैसैंड्रा के साथ मिलकर बनाएंगे। इन खबरों को देखकर गौरांग ने खुलासा कर दिया है कि उन्होंने अपनी फिल्म के अधिकार किसी को नहीं बेचे और वह ऐसा कभी करेंगे भी नहीं।

Producer Gaurang Doshi No Longer To Be A Part Of Aankhen 2 Starring Amitabh Bachchan and Sidharth Malhotra But
गौरांग दोषी - फोटो : Instagram: @doshi.gaurang

फिल्म 'आंखें' के अधिकारों को बेचने वाली इन सभी खबरों का खंडन करते हुए गौरांग जोशी ने कहा है, 'बिल्कुल नहीं, धरती पर कोई भी ऐसी ताकत नहीं है जो मुझे इस फिल्म के अधिकारों से दूर कर सके। मैं आपको कानूनी सबूत भी दिखा सकता हूं। जिसमें यह बताया गया है कि फिल्म 'आंखें' के अधिकार अब भी सिर्फ मेरे ही पास हैं। मुझे यह जानने में बहुत खुशी होगी कि आखिर मुझे खरीदने वाली इस खबर की उत्पत्ति कहां से हुई? जाहिर है कि यह खबर उन लोगों ने ही फैलाई है जो इसका सीक्वल बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Producer Gaurang Doshi No Longer To Be A Part Of Aankhen 2 Starring Amitabh Bachchan and Sidharth Malhotra But
गौरांग दोषी और नीरज पाठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक चुनौती भरे लहजे में गौरांग ने कहा कि वह इस बात को ठोक कर कह देना चाहते हैं कि 'आंखें' का सीक्वल बनाने के अधिकार सिर्फ उनके ही पास हैं और यह उनके पास ही रहेंगे। इनके साथ सिर्फ वही एक हैं जो कुछ कर सकते हैं। गौरांग दोषी खुद वर्ष 2002 में रिलीज हुई फिल्म के बाद से ही इसका सीक्वल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, वह ऐसा अब तक कर ही नहीं पाए। लगभग दो साल पहले राजतरु स्टूडियोज ने यह घोषणा की है कि उन्होंने इस फिल्म के अधिकार खरीद लिए हैं और वह इसका सीक्वल अनीस बज्मी के निर्देशन में बनाएंगे। अनीस बज्मी तो इस फिल्म की पटकथा पर उससे पहले से ही काम कर रहे थे।

विज्ञापन
Producer Gaurang Doshi No Longer To Be A Part Of Aankhen 2 Starring Amitabh Bachchan and Sidharth Malhotra But
आंखें - फोटो : सोशल मीडिया

वैसे तो अनीस बज्मी भी अपने बयान में कह चुके हैं कि गौरांग दोषी अब 'आंखें 2' का हिस्सा नहीं रहे। अब इस फिल्म को राजतरु स्टूडियोज और इरॉस इंटरनेशनल मिलकर बनाएंगे। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स तो यह भी कहती हैं कि अनीस भी इस फिल्म का हिस्सा नहीं रहेंगे। उनकी जगह इस फिल्म का निर्देशन 'डेहली बेली' के निर्देशक अभिनव देव करेंगे। फिल्म का सीक्वल अब तक न बन पाने का सबसे बड़ा कारण तो यही है कि फिल्म निर्माताओं के अधिकारों के बीच फंसी हुई है। इसलिए, यह फिल्म बनेगी भी या नहीं इसके बारे में अब तक कोई पुष्टि नहीं है।

पढ़ें: Kalki Koechlin Birthday: अनुराग कश्यप संग तलाक के बाद ब्वॉयफ्रेंड की बेटी को दिया जन्म, ऐसी है कल्कि की जिंदगी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed