फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रकुल प्रीत की शॉर्ट ड्रेस पर यूजर ने किया था अश्लील कमेंट, एक्ट्रेस ने करारा जवाब देकर की बोलती बंद

Sat, 09 Jan 2021 08:49 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 09 Jan 2021 08:49 PM IST
विज्ञापन
Rakul Preet gave befitting reply to a user who tried to troll her for wearing short dress
rakul preet singh - फोटो : instagram

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसने आम लोगों को बॉलीवुड सेलेब्स के बहुत करीब कर दिया है। हालांकि पहले जहां सितारों को लोगों का सिर्फ प्यार ही मिलता था वहीं अब सितारों को ट्रोलिंग का भी शिकार होने पड़ता है। इस लिस्ट में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह का नाम भी शामिल हैं जिन्हें उनके शॉर्ट ड्रेस के लिए ट्रोल करने की कोशिश की गई थी। हालांकि एक्ट्रेस ने भी अपने शानदार जवाब से यूजर का मुंह बंद कर दिया था।

Rakul Preet gave befitting reply to a user who tried to troll her for wearing short dress
rakul preet singh - फोटो : instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत अपनी खूबसूरत अदाओं से हर किसी को अपना दीवाना बना देती हैं। रकुल फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी खूबसूरत तस्वीरें लोगों का दिल लूट लेती है। हालांकि अपनी कई तस्वीरों को लेकर रकूल प्रीत कई बार ट्रोलिंग का भी शिकार हो जाती हैं। एक बार एक्ट्रेस की एक तस्वीर को लेकर एक सोशल मीडिया यूजर ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की थी। हालांकि रकुल ने भी अपने जवाब से यूजर की बोलती बंद कर दी।

Rakul Preet gave befitting reply to a user who tried to troll her for wearing short dress
rakul preet singh - फोटो : instagram

ये बात करीब दो साल पहले की है जब रकुल प्रीत ने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमें वो शॉर्ट ड्रेस पहने नजर आईं थीं। जहां कुछ लोगों ने एक्ट्रेस की खूबसूरती की तारीफ की थी तो वहीं कुछ लोगों ने रकुल के शॉर्ट ड्रेस देखकर उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया था। स्टार्स का ट्रोल होना आज के समय पर आम बात हो गई है और स्टार्स इन सारे ट्रोलिंग को नजर अंदाज भी करते हैं। हालांकि एक ट्वीट ने एक्ट्रेस का ध्यान खींचा जिसमे लिखा था- कार में सेशन के बाद एक्ट्रेस अपने पैंट पहनना भूल गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakul Preet gave befitting reply to a user who tried to troll her for wearing short dress
Rakul Preet Singh - फोटो : amar ujala, mumbai

रकूल वैसे तो काफी शांत नजर आती हैं, लेकिन यूजर के इस भद्दे कमेंट को पढ़कर रकुल का पारा चढ़ गया। उन्होंने यूजर का जवाब देते हुए लिखा- 'लगता है कि तुम्हारी मां ने भी कार में कई सेशन किया है तभी तुम इसमें एक्सपर्ट हो। अपनी मां से कहो कि कार सेशेन की डिटेल देने के साथ साथ तुम्हें थोड़ी अक्ल भी दें। जब तक ऐसे लोग रहेंगे औरतें सुरक्षित नहीं रहेंगी। सिर्फ बराबरी की बहस करने से सुरक्षा नहीं मिलेगी'।

 

विज्ञापन
Rakul Preet gave befitting reply to a user who tried to troll her for wearing short dress
Rakul Preet Singh - फोटो : Amar Ujala

गौरतलब है कि रकूल प्रीत और दूसरी कई एक्ट्रेसेज को भी उनके शॉर्ट ड्रेस के लिए भी अक्सर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। हालांकि बहुत सारे सितारों की तरह रकुल ने भी ऐसी भद्दी टिप्पणी करने वाले यूजर की बोलती बंद कर दी। बता दें कि रकुल पिछले साल कोरोना से पीड़ित हो गई थीं, लेकिन अब वो बिल्कुल ठीक हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो रकुल बहुत जल्द अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'थैंक गॉड' में नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed