फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉयफ्रेंड के बच्चे को जन्म देने वाली हैं कल्कि, प्रेग्नेंसी पर आया पहले पति अनुराग का रिएक्शन

Wed, 02 Oct 2019 01:42 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 02 Oct 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
kalki koechlin ex husband anurag kashyap reaction on her pregnancy
kalki - फोटो : social media
बॉलीवुड और वेब सीरीज में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत चुकीं कल्कि केकला प्रेग्नेंट हैं । उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा एक इंटरव्यू में की थी । कल्कि ने बताया था कि वो 5 महीने से प्रेग्नेंट हैं । कल्कि और उनके बॉयफ्रेंड Guy Hershberg बच्चे के स्वागत के लिए काफी उत्साहित हैं । हाल ही में कल्कि ने बेबी बंप के साथ फोटो भी शेयर की थी । बता दें कि अब प्रेग्नेंसी पर कल्कि के पहले पति अनुराग कश्यप का रिएक्शन आया है । 
kalki koechlin ex husband anurag kashyap reaction on her pregnancy
kalki - फोटो : social media
कल्कि ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि प्रेग्नेंसी के बारे में जानकर उनके एक्स-हज्बंड अनुराग का क्या रिएक्शन था। कल्कि बताती हैं कि 'अनुराग ने पैरेंट्स क्लब में उनका स्वागत किया और कहा कि कोई जरूरत हो तो उन्हें कॉल करें।' कल्कि ने बॉयफ्रेंड से शादी को लेकर भी बात की ।
kalki koechlin ex husband anurag kashyap reaction on her pregnancy
Anurag Kashyap - फोटो : Social Media
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह बॉयफ्रेंड Guy Hershberg से शादी प्लान कर रही हैं। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि वह पैरेंटल राइट्स और नेशनैलिटी की वजह से ऐसा करने के बारे में सोच रहे हैं लेकिन सोसायटी का कोई प्रेशर नहीं है। कल्कि ने कहा कि सही वक्त पर शादी करेंगी और इसमें सिर्फ परिवार के लोग शामिल होंगे । 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Relieved I can let that bump hang free after months of stuffing it into costumes which fit me at the beginning of shoot schedules in July but were not so easy to zip up by mid September! And kudos to my style saviours @who_wore_what_when for coming up with innovative ways to cover it up! Wearing @cottonworldlive For @missmalini (see insta story for link)

A post shared by Kalki (@kalkikanmani) on

विज्ञापन
विज्ञापन
kalki koechlin ex husband anurag kashyap reaction on her pregnancy
Kalki Koechlin and Guy Hershberg - फोटो : instagram
बता दें कि कल्कि ने साल 2011 में अनुराग कश्यप से शादी की थी। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया और 2015 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। कल्कि ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में 'लागा चुनरी में दाग' फिल्म से की थी।
विज्ञापन
kalki koechlin ex husband anurag kashyap reaction on her pregnancy
Kalki Koechlin and Anurag Kashyap - फोटो : social media
कल्कि को सिनेमाजगत में 12 साल हो चुके हैं। कल्कि आखिरी बार वेबसीरीज 'सेक्रेड गेम्स 2' में नजर आई थीं। इस वेबसीरीज में कल्कि ने गुरु जी (पंकज त्रिपाठी) की अनुयायी का किरदार निभाया था। इसमें कल्कि और पंकज त्रिपाठी के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सैफ अली खान और कई स्टार्स थे।


कल्कि ने बेबी बंप के साथ शेयर की पहली तस्वीर, चाहती हैं बॉयफ्रेंड के बेटे की नार्मल डिलीवरी हो
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed