{"_id":"5d90770a8ebc3e01622a26b2","slug":"kalki-koechlin-pregnant-with-boyfriend-guy-hershberg","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कल्कि केकला का बड़ा खुलासा, 5 महीने से हैं प्रेग्नेंट, बोलीं- 'महसूस कर रही हूं बदलाव'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कल्कि केकला का बड़ा खुलासा, 5 महीने से हैं प्रेग्नेंट, बोलीं- 'महसूस कर रही हूं बदलाव'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sun, 29 Sep 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kalki Koechlin
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'देव डी', 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा', 'यह जवानी है दीवानी', 'मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ' जैसी फिल्मों में अभिनय का जलवा बिखेर चुकीं कल्कि केकला (Kalki Koechlin) के प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर है। कल्कि जल्द ही मां बनने वाली हैं। अनुराग कश्यप से तलाक के बाद कल्कि ने दूसरी शादी नहीं की है। कल्कि लंबे वक्त से इजराइली क्लासिकल पियानिस्ट Guy Hershberg को डेट कर रही हैं।
2 of 5
Kalki Koechlin
- फोटो : social media
कल्कि ने इस बात खुलासा खुद इंटरव्यू में किया। एचटी ब्रंच को दिए इंटरव्यू में कल्कि ने कहा- 'मैं पहले ही चीजों में प्रति अपने रिएक्शन में काफी बदलाव महसूस कर रही हूं। मैं अब पहले से कही ज्यादा डेलिब्रेट, सुस्त और बीमार सी हो गई हूं। जब आपके भीतर मां बनने का अहसास आता है। यह आपके साथ व्यक्ति की भावना को एक नई चेतना लाता है।'
3 of 5
Kalki Koechlin and Guy Hershberg
- फोटो : instagram
कल्कि ने आगे कहा- 'मैं अभी भी काम करना चाहती हूं। यह प्रतियोगिता के बारे में कम है। किसी के काम के माध्यम से खुद को पोषण देने के बारे में अधिक है। यह एकाग्रता और उर्जा के लिए है। कल्कि सोशल मीडिया पर ब्वॉयफ्रेंड के साथ लगातार तस्वीरें साझा करती रहती हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Kalki Koechlin and Anurag Kashyap
- फोटो : social media
कल्कि ने साल 2011 में अनुराग कश्यप से शादी की थी। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा टिक नहीं पाया और 2015 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। कल्कि ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में 'लागा चुनरी में दाग' फिल्म से की थी। कल्कि को सिनेमाजगत में 12 साल हो चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
kalki koechlin
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
कल्कि आखिरी बार वेबसीरीज 'सेक्रेड गेम्स 2' में नजर आई थीं। इस वेबसीरीज में कल्कि ने गुरु जी (पंकज त्रिपाठी) की अनुयायी का किरदार निभाया था। इसमें कल्कि के अलावा पंकज त्रिपाठी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सैफ अली खान और कई स्टार्स थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।