बिग बॉस 13 सुर्खियों में बना रहता है। कभी इसकी वजह कंटेस्टेंट्स की लड़ाई होती है तो कभी उनके बीच का प्यार। वैसे प्यार की बात करें तो फिलहाल शो में सिद्धार्थ शुक्ला और देवोलिना भट्टाचार्या काफी नजदीक नजर आ रहे हैं। लेकिन सिद्धार्थ के अलावा भी एक अभिनेता है जिसका दिल देवोलीना के लिए धड़क रहा है।
देवोलीना से शादी करना चाहता है ये अभिनेता, सोशल मीडिया पर कहा- आई लव यू बेब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान एक बार फिर अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार कमाल ने देवोलीना को लेकर ट्वीट किया। अपने ट्वीट में कमाल ने देवोलीना से शादी करने की इच्छा जाहिर की है।
कमाल ने ट्विटर पर लिखा, 'अब बिग बॉस में देवोलिना मेरी सबसे पसंदीदा कंटेस्टेंट बन गई हैं। यह बहुत क्यूट और सुंदर हैं, मैं देवोलिना से शादी करने को तैयार हूं। लव यू बेब।' कमाल के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
Now #Devoleena is my most favourite in #BigBoss! She is so cute and beautiful that I am ready to marry with her. Love you babe!❤️
We Love Devoleena
बता दें कि कमाल आर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और करीबन हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। वहीं फिल्मों का रिव्यू भी कमाल अपने ही अंदाज में करते हैं। कमाल आर खान अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाते हैं।
गौरतलब है कि कमाल आर खान ने फिल्म देशद्रोही से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि ये फिल्म कब रिलीज हुई और कब चली गई किसी को पता नहीं लगा। वहीं ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी ट्वीट को लेकर कमाल सुर्खियों में आ गए हों।
पढ़ें: BIGG BOSS 13: नकली थी आसिम- सिद्धार्थ की लड़ाई? वायरल वीडियो में हुआ खुलासा