फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KRK: बिना नाम लिए कमाल आर खान ने इस सुपरस्टार पर साधा निशाना, यूजर्स बोले- सलमान को बोल रहे या अजय देवगन को?

Wed, 24 Nov 2021 01:49 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 24 Nov 2021 01:49 PM IST
विज्ञापन
Kamaal r khan tweet about superstar users asked if its salman khan or ajay devgn he is talking about
कमाल आर खान, अजय देवगन, सलमान खान - फोटो : Instagram

खुद को फिल्म समीक्षक बताने वाले फ्लॉप फिल्में देने वाले अभिनेता कमाल आर खान अपने विवादित बयान के लिए जाने जाते हैं। कमाल आर खान उर्फ केआरके विवाद में रहने का कोई मौका नहीं छोडते। पिछले कुछ समय से उनका निशाना सुपरस्टार सलमान खान पर रहा है उसके अलावा वह दूसरे सितारों को लेकर भी काफी बातें कह चुके हैं। अब हाल ही में केआरके ने एक और ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने एक सुपरस्टार पर ही तंज कसा है।



केआरके के ट्वीट पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

हालांकि उन्होंने ट्वीट में किसी अभिनेता के नाम का जिक्र नहीं किया है। केआरके ने लिखा, 'बोलता है मैंने 30 साल से मेहनत की है तब सुपरस्टार बना हूं, ये किसने कहा कि तुम स्टार हो।  अरे भाई साहब आपको सपना आया होगा। रियलिटी का इससे कोई लेना देना नहीं है। आप सुपर फ्लॉप हैं। अपनी पिछली पांच फिल्मों का बिजनेस देख लो जरा'।


Kamaal r khan tweet about superstar users asked if its salman khan or ajay devgn he is talking about
कमाल आर खान - फोटो : सोशल मीडिया

अब केआरके के इस ट्वीट ने यूजर्स को हैरान कर दिया है। इसमें कही भी सलमान खान या किसी भी सितारे के नाम का जिक्र नहीं है ऐसे में यूजर्स हैरान हैं कि केआरके किस पर तंज कस रहे हैं। ऐसे में बहुत से यूजर्स उनके इस पोस्ट पर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Kamaal r khan tweet about superstar users asked if its salman khan or ajay devgn he is talking about
सलमान खान, अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

एक ने लिखा-भाई है कौन। एक और ने लिखा, 'ऐसा कौन है जो 30 साल में भी सुपरस्टार नहीं बन पाया'। एक ने लिखा, 'यह अजय देवगन की बात कर रहे हैं'। एक ने लिखा, 'मुझे तो लगा सलमान खान है लेकिन पिछले पांच फिल्म का कलेक्शन तो ठीक था फिर किसे बोल रहे'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भाई जो 30 साल से इंडस्ट्री में है अगर उसके अंदर प्रतिभा नहीं होती तो इतना लंबा नहीं टिक पाता'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamaal r khan tweet about superstar users asked if its salman khan or ajay devgn he is talking about
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

बहुत से यूजर्स का कहना है कि केआरके का यह इशारा अजय देवगन की ओर है जिन्हें हाल ही में इंडस्ट्री में 30 साल पूरे हुए हैं।बतौर एक्टर बॉलीवुड में कदम रखने वाले अजय ने समय के साथ साथ नए गुर सीखे और डायरेक्टर, प्रोड्यूसर व अन्य भूमिका में सिनेमा जगत में योगदान दिया। इन 30 वर्षों में उन्होंने 100 से भी अधिक फिल्मों में काम किया, दो राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किए गए और कई उपलब्धियां अपने नाम कीं।

विज्ञापन
Kamaal r khan tweet about superstar users asked if its salman khan or ajay devgn he is talking about
फूल और कांटे में अजय देवगन की एंट्री - फोटो : सोशल मीडिया

1991 में रिलीज हुई फिल्म 'फूल और कांटे' में दो मोटरसाइकिलों पर खड़े होकर अजय ने केवल बड़े पर्दे पर ही नहीं, बल्कि सीधे फैंस के दिलों में एंट्री मारी थी। 30 वर्ष पूरे होने पर अजय कहते हैं कि इतने लंबे समय में मैंने कई तरह के अनुभव किए, उतार-चढ़ाव देखे और अब अगले 30 वर्षों के लिए खुद को तैयार कर रहा हूं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed