फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KRK VS Aamir Khan: आमिर खान को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते केआरके, जानें क्या है दोनों के बीच का विवाद?

Tue, 30 Aug 2022 10:11 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 30 Aug 2022 10:11 AM IST
विज्ञापन
Kamaal Rashid khan krk arrested by mumbai police know his controvery with laal singh chaddha star aamir khan
आमिर खान,केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

खुद को फिल्मी क्रिटिक कहने वाले कमाल राशिद खान उर्फ केआरके को उनके एक विवादित ट्वीट की वजह से मुंबई की मलाड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। केआरके की गिरफ्तारी आज यानी मंगलवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर हुई। इस घटना के बाद अब केआरके के पुराने विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं, जो कम नहीं है। केआरके बॉलीवुड सितारों से पंगा लेने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं और बॉलीवुड की खान तिकड़ी पर हमेशा उनका गुस्सा निकला है। केआरके और आमिर खान का विवाद भी काफी चर्चा में रह चुका है। एक बार खुद केआरके ने आमिर खान संग अपने विवाद पर चुप्पी भी तोड़ी थी। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा था?  

Kamaal Rashid khan krk arrested by mumbai police know his controvery with laal singh chaddha star aamir khan
केआरके-आमिर खान, नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों केआरके ने अपने यूट्यूब चैनल पर लगभग पांच मिनट का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने आमिर खान संग अपने विवाद की वजह बताई थी। उन्होंने वीडियो में कहा था कि मैं आज आपको अपने और आमिर खान के झगड़े के बारे में बताऊंगा। मेरी और आमिर खान की अच्छी बातचीत थी लेकिन जब मेरी बायोग्राफी लिखी जा रही थी तब मैंने आमिर से बायोग्राफी के बारे में सोशल मीडिया पर दो लाइन लिखने के लिए कहा था लेकिन आमिर ने ऐसा करने से मना कर दिया था। 

Kamaal Rashid khan krk arrested by mumbai police know his controvery with laal singh chaddha star aamir khan
आमिर खान-केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

कमाल राशिद खान ने आगे यह बताया था कि आमिर खान ने तब उनसे कहा था कि वह उनकी वीडियो काफी पसंद करते हैं और देखते भी हैं। लेकिन उन्होंने केआरके के वीडियोज के बारे में कुछ भी लिखने के लिए साफ इनकार कर दिया था। केआरके ने दावा किया था कि मैंने आमिर खान से कहा था कि मेरे रिव्यू को इंडस्ट्री के दिग्गज लोगों ने पसंद आया है, जिसमें अमिताभ बच्चन, रितेश देशमुख, राकेश रोशन समेत सभी लोगों  शामिल हैं। आप भी इनके बारे में लिख सकते हैं आपको कोई कुछ नहीं कहेगा। लेकिन अभिनेता ने यह कहते हुए मना कर दिया कि अभी तक शाहरुख खान और सलमान खान ने नहीं लिखा है और इसी वजह से मैं भी नहीं लिख सकता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamaal Rashid khan krk arrested by mumbai police know his controvery with laal singh chaddha star aamir khan
लाल सिंह चड्ढा, केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

केआरके का आमिर खान पर आरोप लगाना यहीं खत्म नहीं हुआ था। उन्होंने वीडियो में यह भी कहा था कि मैंने अभिनता से कहा था कि अगर आप मेरे लिए कुछ नहीं करेंगे तो आप भी मुझसे आगे सपोर्ट की उम्मीद मत रखना। तब आमिर ने मुझे जवाब दिया था कि मुझे केआरके की जरूरत नहीं है। मेरी फिल्म ब्लॉकबस्टर रहेगी। मुझे फिल्म क्रिटिक्स के रिव्यू से कोई फर्क नहीं पड़ता है। 

विज्ञापन
Kamaal Rashid khan krk arrested by mumbai police know his controvery with laal singh chaddha star aamir khan
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि यह वीडियो केआरके ने आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज से कुछ दिन बाद ही पोस्ट किया था और इस दौरान उन्होंने दावा किया था कि वह 'लाल सिंह चड्ढा' फ्लॉप करवाकर रहेंगे। इस वीडियो के आखिर में केआरके ने आमिर खान चेतावनी देते हुए कहा था कि आमिर भाई मैं आपसे यही कहना चाहता हूं कि आपने गलत इंसान से पंगा ले लिया। आप मेरी पावर जानते नहीं हैं। मैं आपकी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को सुपर फ्लॉप करवाकर ही रहूंगा। हालांकि, इस वीडियो पर आमिर खान की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी और ना ही आमिर ने केआरके संग अपने विवाद पर कभी कुछ कहा है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed