फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मों में श्रीदेवी से बेशक मैंने रोमांस किया लेकिन असलियत में वह बहन जैसी थींः कमल हासन

Sat, 10 Mar 2018 07:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Mar 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
Kamal Haasan says Sridevi and I were made to do romantic things but we were siblings
श्रीदेवी के अचानक निधन से अगर किसी को गहरा सदमा लगा था तो वह थे कमल हासन...  कमल और श्रीदेवी ने सदमा में साथ काम किया था। फिल्म सदमा में उनके को-स्टार रहे कमल हासन ने ट्विटर पर अपना दुख भी जाहिर किया था। मुंबई में इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में पहुंचे कमल हासन से जब श्रीदेवी के साथ अभिनय को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने श्रीदेवी और अपने साथ के कई एक्सपीरियंस शेयर किए।
Kamal Haasan says Sridevi and I were made to do romantic things but we were siblings
श्रीदेवी
कमल हासन ने बताया, 'मैं श्रीदेवी से तब मिला था जब वह 15, 16 साल की थीं। हम दोनों को एक साथ कास्ट किया गया था हम दोनों को कपल के रूप में कास्ट किया गया लेकिन हम भाई-बहन की तरह बड़े हुए थे। हम एक ही स्कूल में पढ़ते थे।
Kamal Haasan says Sridevi and I were made to do romantic things but we were siblings
sadma
हम लगते तो क्लासमेट थे लेकिन असलियत में हम भाई-बहन थे। हमें रोमांटिक फिल्मों के लिए कास्ट किया गया जिसपर हम दोनों मिलकर हंसते थे। ऐसा लगता था जैसे हम एक ही घर से आये हैं। अगर फिल्मों की बात की जाए तो श्रीदेवी और कमल हासन की जोड़ी ने पर्दे पर खूब धमाल मचाया लेकिन इससे परे उनके भाई-बहन की जोड़ी भी रियल लाइफ में खूब जमी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kamal Haasan says Sridevi and I were made to do romantic things but we were siblings
kamal hassan
कमल हासन ने कहा, श्रीदेवी के जाने का मुझे बहुत दुख है. उनके निधन से ऐसा लगा जैसे मैंने अपने किसी रिश्तेदार को खो दिया हो। मैंने उनके साथ फिल्मी पर्दे पर रोमांस किया और साथ में 27 फिल्में की लेकिन वो मेरी बहन जैसी थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed