फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमल हासन-रजनीकांत ने किया के.बालाचंदर की प्रतिमा का अनावरण, दोनों में दिखी गहरी दोस्ती

Fri, 08 Nov 2019 05:51 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 08 Nov 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
Kamal Haasan unveiled K Balachander statue on his birthday
Rajinikanth, Kamal Haasan - फोटो : amar ujala mumbai

दिग्गज अभिनेता कमल हासन सिनेमा जगत में अपने 60 वर्ष पूरे कर चुके हैं। इस उपलक्ष्य में चेन्नई में तीन दिनों का जश्न मनाया जा रहा है। यह जश्न अभिनेता के जन्मदिन यानी कि 7 नवंबर से शुरू हुआ और 9 नवंबर तक जारी रहेगा। समारोह के दूसरे दिन साउथ सुपरस्टार रजनीकांत जश्न का हिस्सा बने। 

Kamal Haasan unveiled K Balachander statue on his birthday
Rajinikanth, Kamal Haasan - फोटो : amar ujala mumbai

दोनों ने राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल के नए ऑफिस में कमल हासन के गुरु और मशहूर फिल्मकार, के. बालाचंदर की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर मणि रत्नम, के. एस रविकुमार, संथाना भारथी जैसे फिल्मी सितारे भी मौजूद रहे। फिल्मकार की मूर्ति करीब 60 किलो भारी और 23 इंच लंबी है जिसका अनावरण तमाम कलाकारों के साथ बालाचंदर की बेटी और परिवार की मौजूदगी में किया गया।  

Kamal Haasan unveiled K Balachander statue on his birthday
Rajinikanth, Kamal Haasan - फोटो : amar ujala mumbai

इस मौके पर रजनीकांत ने कहा, 'के. बालाचंदर ने मुझे तमिल सीखने को कहा था। उन्होंने कहा था कि तुम देखो कि मैं तुम्हें कहां लेकर जाता हूं। उन्हें पता था कि तमिल लोगों को पसंद आएगी। हालांकि उनका पसंदीदा बच्चा हमेशा कमल ही था।'  उन्होंने आगे कहा, अपूर्वा सगोधररगल, राज कमल फिल्म्स द्वारा निर्देशित मेरी पंसदीदा फिल्म है। इस फिल्म के लिए मैंने आधी रात में कमल को बधाई देने के लिए उठा दिया था। इसी तरह, थेवर मगन भी कमाल की फिल्म है। इस फिल्म का संदेश शानदार था।' रजनीकांत ने अपनी तीन पसंदीदा फिल्मों के बारे में बताया, 'जब मेरे पास देखने लायक कुछ भी नहीं होता है तो मैं गॉडफादर, थिरुविलायादल और कमल की फिल्म हे राम देखता हूं। मैंने हे राम अब तक करीब 50 दफा देख ली होगी।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamal Haasan unveiled K Balachander statue on his birthday
Rajinikanth, Kamal Haasan - फोटो : amar ujala mumbai

वहीं कमल हासन ने कहा, 'हम अपने पुराने सपनों को आज पूरा कर रहे हैं। राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल का सफरनामा आगे भी जारी रहेगा। बालाचंदर की प्रतिमा यहां मेरी काम की निगरानी करेगी। हम जल्द ही अपनी 50वीं फिल्म की घोषणा करेंगे। भले ही मैं इस फिल्म में एक्टिंग ना करूं लेकिन यह एक भव्य फिल्म होगी।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed