{"_id":"58f9ce894f1c1ba57a8b45dd","slug":"kamal-haasan-went-bankrupt-after-vishwaroopam-kamal-haasan-mahabharata","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस फिल्म के चलते कंगाल होते होते बचे थे कमल हासन, घर तक रखा था गिरवी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस फिल्म के चलते कंगाल होते होते बचे थे कमल हासन, घर तक रखा था गिरवी
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
Updated Fri, 21 Apr 2017 05:17 PM IST
विज्ञापन
कमल हासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से अटकी कमल हासन की फिल्म 'विश्वरूपम 2' आखिरकार रिलीज के लिए तैयार है। ये फिल्म 2013 में आई उनकी ही फिल्म 'विश्वरूपम' का सीक्वल है जिसमें कमल हासन के अलावा शेखर कपूर, पूजा कुमार और राहुल बोस जैसे कई एक्टर नजर आए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी फिल्म की वजह से कमल हासन कंगाल होते होते बचे थे और अपना घर तक गिरवी रख दिया था ?
कमल हासन
'विश्वरूपम' कमल हासन का ड्रीम प्रोजेक्ट थी और अपने इसी सपने को साकार करने के लिए कमल हासन ने अपनी पूरी जमा पूंजी लगा दी थी। चूंकि फिल्म बड़े स्तर की थी, हॉलीवुड एक्सपर्ट्स को बुलाया गया और काफी पैसा भी खर्च किया गया। ज्यादा बजट की वजह से स्थिति गड़बड़ा गई।
ये भी पढें - आमिर की फिल्म में आइटम नंबर करके हिट हुई थी ये हीरोइन, अब दिखती है ऐसी
ये भी पढें - आमिर की फिल्म में आइटम नंबर करके हिट हुई थी ये हीरोइन, अब दिखती है ऐसी
कमल हासन
लेकिन कमल हासन किसी भी सूरत में अपने इस सपने को मरने देना नहीं चाहते थे। इसलिए बजट संभालने के लिए कमल हासन ने ना सिर्फ अपनी जमा पूंजी दांव पर लगा दी बल्कि अपना घर तक गिरवी रख दिया। कमल हासन को लगा कि फिल्म हिट होगी और उसका जो मुनाफा होगा उससे वो अपना घर वापस ले लेंगे।
ये भी पढें - FlashBack: जब अमिताभ के पीछे पड़ गई सनकी फैन...
ये भी पढें - FlashBack: जब अमिताभ के पीछे पड़ गई सनकी फैन...
विज्ञापन
विज्ञापन
'विश्वरूपम' के एक सीन में कमल हासन
लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले ही काफी मुश्किलें खड़ी हो गईं। फिल्म युद्ध के दुष्परिणामों पर आधारित थी और इसी को लेकर मुस्लिम संगठन भड़क गए। उनका कहना था कि फिल्म में मुस्लिम समुदाय को गलत रूप में दिखाया गया है। इस विवाद के चलते फिल्म पर बैन तक लगा दिया था। बैन की वजह से कमल हासन इस कदर परेशान हो गए कि उन्होंने भारत छोड़ने का फैसला कर लिया।
उस वक्त कमल हासन ने खूब कोशिश की फिल्म से बैन हटा लिया जाए। काफी मशक्कत के बाद फिल्म से बैन हटा लिया गया और तब जाकर कमल हासन की जान में जान आई। फिल्म से जो मुनाफा हुआ उससे कमल हासन अपना गिरवी घर छुड़ा पाए।
ये भी पढें - एक अदद हिट को तरसता रहा इस सुपरस्टार का बेटा, हताश होकर करने लगा ये काम
उस वक्त कमल हासन ने खूब कोशिश की फिल्म से बैन हटा लिया जाए। काफी मशक्कत के बाद फिल्म से बैन हटा लिया गया और तब जाकर कमल हासन की जान में जान आई। फिल्म से जो मुनाफा हुआ उससे कमल हासन अपना गिरवी घर छुड़ा पाए।
ये भी पढें - एक अदद हिट को तरसता रहा इस सुपरस्टार का बेटा, हताश होकर करने लगा ये काम
विज्ञापन
कमल हासन
ये पहली बार नहीं था जब कमल हासन दिवालिया होने की स्टेज पर पहुंचे। इससे पहले फिल्म 'राजापरवई' के दौरान कमल हासन दिवालिया हो गए थे। उस स्थिति से उबरने में कमल हासन को सात से आठ साल लग गए।