फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

13 साल बाद इस हीरोइन ने कमल हासन से खत्म किया 'लिव इन रिश्ता'

Wed, 02 Nov 2016 12:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 02 Nov 2016 12:33 PM IST
विज्ञापन
kamal hasaan got separated from gautami

तमिल सिनेमा की मशहूर हीरोइन गौतमी तड़ीमल्ला ने कमल हासन से अलग होने का फैसला किया है। इस बारे में गौतमी ने बताया कि ये उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा और अहम फैसला है। कमल हासन से अलग होने की जानकारी गौतमी ने अपने ब्लॉग पर दी। 

13 साल बाद इस हीरोइन ने कमल हासन से खत्म किया 'लिव इन रिश्ता'

kamal hasaan got separated from gautami

उन्होंने अपने ब्लॉग पर लिखा है कि यह बताते हुए उन्हें बहुत दुख हो रहा है कि अब वो और मिस्टर कमल हासन साथ नहीं हैं। करीब 13 साल साथ रहने के बाद गौतमी को ये फैसला लेना पड़ा है। यह उनके जीवन के सबसे ज्यादा दुख पहुंचाने वाले फैसलों में से एक है। 

13 साल बाद इस हीरोइन ने कमल हासन से खत्म किया 'लिव इन रिश्ता'

kamal hasaan got separated from gautami

गौतमी और कमल हासन ने हाल ही में आई 'पापनाशम' फिल्म में साथ काम किया था। कैंसर जैसे रोग से उबर चुकी गौतमी ने कहा कि उन दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं। इस सच्चाई को स्वीकार करने में उन्हें कई साल लग गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

13 साल बाद इस हीरोइन ने कमल हासन से खत्म किया 'लिव इन रिश्ता'

kamal hasaan got separated from gautami

तीन महीने पहले खबर आई थी कि गौतमी और कमल हासन के बीच फिल्म 'शाबाश नायडू' की शूटिंग के दौरान बड़ी बहस हो गई थी। लेकिन किसी को इस बात अंदाजा नहीं था कि इसके बाद इनका रिश्ता इस मोड़ पर पहुंच जाएगा। हालांकि गौतमी ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं हैं कि वो हासन की बहुत बड़ी फैन हैं। 

विज्ञापन

13 साल बाद इस हीरोइन ने कमल हासन से खत्म किया 'लिव इन रिश्ता'

kamal hasaan got separated from gautami

इससे पहले कमल हासन ने वाणी गणपति और सारिका से शादी की थी। वहीं गौतमी तड़ीमल्ला और कमल हासन पिछले 13 साल से साथ रह रहे थे। गौतमी का बिजनेसमैन संदीप भाटिया से तलाक हुआ था जिनसे उनकी एक बेटी भी है। कमल हासन की पत्नी सारिका से दो बेटियां, श्रुति और अक्षरा हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed