फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kamal Kapoor Death Anniversary: अपने हर किरदार में कमाल करते थे कमल कपूर, सोनाली बेंद्रे से था यह रिश्ता

Tue, 02 Aug 2022 09:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 02 Aug 2022 09:00 AM IST
सार



 

विज्ञापन
Kamal Kapoor Death Anniversary: know his relation with Prithviraj Kapoor Goldie Behl Sonali Bendre
Kamal Kapoor - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत अभिनेता कमल कपूर अपने दौर के दिग्गज कलाकारों में शुमार थे। उन्होंने अपने करीब 50 वर्षों के करियर में 600 से अधिक फिल्मों में काम किया। उन्होंने न सिर्फ हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी, बल्कि गुजराती और पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय किया। कमल कपूर ने अपना फिल्मी सफर बतौर हीरो शुरू किया था, लेकिन उन्होंने कई नेगेटिव किरदार भी अदा किए। दिलचस्प बात यह है कि उनके द्वारा निभाई गईं नकारात्मक भूमिकाएं भी खूब पसंद की गईं। आज कमल कपूर की पुण्यतिथि है। आइए जानते हैं उनके बारे में...

Kamal Kapoor Death Anniversary: know his relation with Prithviraj Kapoor Goldie Behl Sonali Bendre
Kamal Kapoor - फोटो : सोशल मीडिया

लाहौर में हुआ था जन्म
कमल कपूर का जन्म 22 फरवरी 1920 को पेशावर में एक पंजाबी हिंदू परिवार में हुआ था। इन्होंने अपनी शिक्षा लाहौर में पूरी की। इसके बाद वे फिल्मों में एक्टिंग करने के लिए मुंबई चले आए। 1944 में इन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इन्होंने पृथ्वीराज कपूर के साथ उनके थिएटर में काम करते हुए एक्टिंग की शुरुआत की। इसके बाद कमल कपूर 1946 में आई फिल्म 'दूर चलें' में नजर आए। यह इनकी डेब्यू फिल्म थी। यह फिल्म तो नहीं चली, लेकिन, कमल कपूर की किस्मत खुल गई। इसके बाद इन्होंने कई बड़े हीरो और हीरोइनों के साथ फिल्में कीं। वर्ष 1948 में इन्होंने फिल्म 'आग' में राजकपूर के पिता का रोल अदा किया था। बतौर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर यह राजकपूर की पहली फिल्म थी। 

Kamal Kapoor Death Anniversary: know his relation with Prithviraj Kapoor Goldie Behl Sonali Bendre
Kamal Kapoor - फोटो : सोशल मीडिया

पृथ्वीराज कपूर के मौसेरे भाई थे
कमल कपूर को मुंबई आने के बाद पहला ब्रेक पृथ्वीराज कपूर ने दिया था। कमल कपूर दरअसल पृथ्वीराज कपूर के मौसेरे भाई थी। पृथ्वीराज कपूर यहां फिल्मी दुनिया में पहले से सक्रिय थे। वर्ष 1944 में पृथ्वीराज कपूर ने अपने थिएटर की नींव रखी थी। इस दौरान उन्होंने अपने भाई कमल कपूर को अपने मशहूर प्ले 'दीवार' में एक अंग्रेज ऑफिसर का रोल दिया था। बता दें कि कमल कपूर फिल्म प्रोड्यूसर गोल्डी बहल के नाना थे। गोल्डी बहल के पिता रमेश बहल के साथ कमल कपूर की बेटी का विवाह हुआ था। गौरतलब है कि गोल्डी बहल का विवाह अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे से हुआ है। इस तरह कमल कपूर सोनाली बेंद्रे के नाना ससुर लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamal Kapoor Death Anniversary: know his relation with Prithviraj Kapoor Goldie Behl Sonali Bendre
Kamal Kapoor - फोटो : सोशल मीडिया

नीली आंखों के लिए जाने जाते थे
कमल कपूर अपने अभिनय के लिए तो मशहूर थे ही, साथ ही वह अपनी नीली आंखों के लिए भी जाने जाते थे। उनकी कंजी आंखें उनके किसी भी किरदार में चार चांद लगा देती थीं। फिल्म 'डॉन',  'गोरा और काला', 'अमर अकबर एंथनी', और 'मर्द' जैसी कई शानदार फिल्मों में इनके किरदार आज भी लोग खूब पसंद करते हैं। बता दें कि 02 अगस्त 2010 को इस शानदार कलाकार ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed