फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: 'एक विलेन रिटर्न्स' की कमाई में गिरावट', 'विक्रांत रोणा' ने किया इतने करोड़ का कलेक्शन

Tue, 02 Aug 2022 08:09 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 02 Aug 2022 08:09 AM IST
विज्ञापन
Monday box office report ek villain returns vikrant rona ramarao on duty and shamshera collection
एक विलेन रिटर्न्स, विक्रांत रोणा - फोटो : सोशल मीडिया

अगस्त का महीना शुरू हो चुका है और दर्शकों को नई फिल्मों का इंतजार है। अगस्त में कई बेहतरीन फिल्में रिलीज हो रही हैं, लेकिन यहां हम जुलाई के आखिरी हफ्ते में रिलीज हुई फिल्मों के बारे में आपको बताएंगे। पिछले शुक्रवार को एक बार फिर साउथ और बॉलीवुड में टक्कर हुई। गुरुवार को रिलीज हुई किच्चा सुदीप की पैन इंडिया फिल्म 'विक्रांत रोणा' और शुक्रवार को टिकट खिड़की पर आई जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' दोनों ने सोमवार को कितनी कमाई की। क्योंकि दोनों ही फिल्मों में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। वहीं हिंदी बेल्ट में विक्रांत रोणा का प्रमोशन खुद सलमान खान कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि दोनों ही फिल्में मंडे टेस्ट में पास हुईं या फेल।


 
Monday box office report ek villain returns vikrant rona ramarao on duty and shamshera collection
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक विलेन रिटर्न्स
एक विलेन रिटर्न्स को क्रिटिक्स ने नकारात्मक समीक्षा दी थी, इसके बावजूद फिल्म ने वीकेंड पर ठीक-ठाक कारोबार किया था। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने जहां 7.05 करोड़ की कमाई की, वहीं वीकेंड पर इस फिल्म का कुल कलेक्शन 23 करोड़ के आसपास था। सोमवार की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ने 2.70 करोड़ का कारोबार किया है और अब इस फिल्म की कुल कमाई 26.24 करोड़ रुपये हो गई है। 

Monday box office report ek villain returns vikrant rona ramarao on duty and shamshera collection
विक्रांत रोणा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विक्रांत रोणा
किच्चा सुदीप और जैकलीन फर्नांडिज स्टारर फिल्म ने शुरुआती चार दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन किया है। वैश्विक स्तर पर शमशेरा के मुकाबले कम स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस फिल्म ने वीकेंड पर अच्छी कमाई की, लेकिन मंडे टेस्ट में फिल्म का कारोबार बिल्कुल गिर गया है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से पांचवें दिन इस फिल्म ने महज 4 करोड़ रुपये की कमाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Monday box office report ek villain returns vikrant rona ramarao on duty and shamshera collection
रामाराव ऑन ड्यूटी - फोटो : सोशल मीडिया

रामराव ऑन ड्यूटी
29 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई इस फिल्म ने वीकेंड पर किसी तरह 5 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था। रामराव ऑन ड्यूटी इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसका निर्माण रवि तेजा ने किया है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से इस फिल्म ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर महज 30 लाख रुपये कमाए हैं।

विज्ञापन
Monday box office report ek villain returns vikrant rona ramarao on duty and shamshera collection
फिल्म ‘शमशेरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शमशेरा
रणबीर कपूर और वाणी कपूर स्टारर इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ठंडा रिस्पॉन्स मिला है। दर्शकों ने इस फिल्म को नकार दिया है। सिनेमाघरों में टिके रहने के लिए फिल्म को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। वीकेंड पर भी इस फिल्म की कमाई में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है। इस फिल्म ने किसी तरह महज 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed