फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KRK Controversies: सलमान खान और अजय देवगन से भी पंगा ले चुके हैं केआरके, सीएम योगी को भी नहीं छोड़ा

Tue, 30 Aug 2022 10:47 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 30 Aug 2022 10:47 AM IST
विज्ञापन
kamal rashid khan aka krk arrested know Controversies about him with salman khan cm yogi anurag kashyap
केआरके विवाद - फोटो : सोशल मीडिया

केआरके हमेशा अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। वह अक्सर ट्विटर पर फिल्मों और सितारों पर कटाक्ष के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस बार वह अपने कारनामे की वजह से मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके हैं, वजह है उनके द्वारा 2020 में किया गया एक ट्वीट। केआरके खुद को फिल्म क्रिटिक मानते हैं और सोशल मीडिया पर फिल्मों समेत सितारों को लेकर भी विवादित बयान देते रहते हैं। इसकी वजह से वह पहले भी मुश्किलों में घिर चुके हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उनसे जुड़े कुछ विवाद-

kamal rashid khan aka krk arrested know Controversies about him with salman khan cm yogi anurag kashyap
केआरके-अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन ने लगाया था आरोप
साल 2016 में अजय देवगन ने केआरके पर पैसा लेकर फिल्म शिवाय की बुराई करने का आरोप लगाया था। दरअसल अजय देवगन ने केआरके की एक कॉल रिकॉर्डिंग शेयर की थी, जिसमें 'शिवाय' के को-प्रोड्यूसर कुमार मंगत और KRK के बीच बातचीत थी। विवाद सामने आने के बाद केआरके ने कहा था कि उन्होंने कोई पैसे नहीं लिए हैं।

kamal rashid khan aka krk arrested know Controversies about him with salman khan cm yogi anurag kashyap
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

अनुराग कश्यप से भी लिया पंगा
साल 2020 में केआरके की वेबसाइट के ऑफिशियल पेज से फिल्म मेकर अनुराग कश्यप को श्रद्धांजलि दे दी गई थी। जिसके बाद काफी विवाद हुआ था। हालांकि बाद में केआरके की उसी साइट पर माफीनामा भी लिखा गया था। उन्होंने लिखा, 'हम बहुत-बहुत माफी चाहते हैं कि हमारे एक स्टाफ मेंबर ने अनुराग कपूर को अनुराग कश्यप समझ लिया और उनके बारे में गलत खबर दे दी। अनुराग कपूर जी की आत्मा को शांति मिले'। इसके बाद अनुराग कश्यप ने केआरके की जमकर क्लास लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
kamal rashid khan aka krk arrested know Controversies about him with salman khan cm yogi anurag kashyap
सीएम योगी, केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

सीएम योगी को भी नहीं छोड़ा
हमेशा अपने विवादित बयानों के लिए पहचाने जाने वाले केआरके ने सीएम योगी को भी नहीं छोड़ा था। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले केआरके ने ट्वीट कर एलान किया था, 'आज मैं वचन देता हूं कि अगर 10 मार्च 2022 को योगी जी की हार नहीं हुई तो मैं इंडिया कभी वापस नहीं आऊंगा! जय बजरंगबली'। केआरके के इस ट्वीट के बाद उनका खूब मजाक बना था। 

विज्ञापन
kamal rashid khan aka krk arrested know Controversies about him with salman khan cm yogi anurag kashyap
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी सुनाई थी खरी-खरी
साल 2016 में आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक फोटोशूट कराया था। फोटोशूट के बाद केआरके ने आलिया को बच्ची और इसके अलावा कई आपत्तिजनक बाते की थीं। केआरके के ट्वीट के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा काफी भड़क गए थे और केआरके को बकवास बंद करने तक की नसीहत दे दी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed