फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या सच में कैंसर से मरने वाले हैं ये बॉलीवुड एक्टर, जीते जी पूरी करना चाहते हैं दो ख्वाहिशें

Wed, 04 Apr 2018 02:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Apr 2018 02:54 PM IST
विज्ञापन
kamal rashid khan suffering from stomach cancer speak about his two last wishes
KRK

सोशल मीडिया पर हमेशा विवादास्पद बयान पोस्ट करने को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले एक्टर कमाल राशिद खान यानि केआरके ने हाल ही में अपने फैंस को एक दुखद खबर दी है। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है कि उन्हें पेट में कैंसर है। इसकी तीसरी स्टेज चल रही है। इस खबर के सामने आने के बाद से लोग काफी हैरान हो गए हैं।

kamal rashid khan suffering from stomach cancer speak about his two last wishes
KRK

प्रेस रिलीज जारी कर फिल्म प्रोड्यूसर, एक्टर और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट रहे केआरके ने लिखा है - 'मैं स्टमक कैंसर की तीसरी स्टेज पर हूं। इसलिए मैं अब 1-2 साल और जिंदा रहूंगा।' उन्होंने आगे लिखा है- 'अब मैं किसी ऐसे शख्स की कॉल एंटरटेन नहीं करूंगा जो मुझे ये एहसास दिलाएगा कि मैं जल्द मरने वाला हूं। मैं किसी की दया पर नहीं मरना चाहता हूं। मैं उन लोगों की तारीफ करूंगा जो मुझसे नफरत करते रहेंगे और गालियां देते रहेंगे।'
 



 

kamal rashid khan suffering from stomach cancer speak about his two last wishes
krk

इस प्रेस रिलीज में उन्होंने अपनी 2 इच्छाओं के बारे में भी बताया है। उन्होंने लिखा है- 'मैं अपनी दो ख्वाहिशों के लिए बहुत दुखी हूं। पहला ये कि मैं बतौर प्रोड्यूसर एक A ग्रेड फिल्म बनाना चाहता था। दूसरा ये कि मैं एक फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ काम करना चाहता था। मेरी मौत के साथ ये दो इच्छाएं भी मर जाएंगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
kamal rashid khan suffering from stomach cancer speak about his two last wishes
KRK

इसके बाद केआरके ने लिखा कि वह अब अपना सारा समय परिवारवालों के साथ बिताना चाहते हैं। आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही एक्टर इरफान खान ने भी खुद को न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी स पीड़ित होने का खुलासा किया था। फिलहाल वह विदेश में अपना इलाज करवा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed