फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डायरेक्टर ने इस एक्ट्रेस की सर्जरी को लेकर किए कई खुलासे, क्या यही बनी मौत की वजह?

Tue, 23 Apr 2019 11:29 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 23 Apr 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
kamasutra 3d actress saira khan undergoes many cosmetic surgeries told filmmaker
saira khan - फोटो : social media

साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म कामसूत्र 3डी की एक्ट्रेस सायरा खान का शुक्रवार को अचानक निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्डियक अरेस्ट की वजह से सायरा खान की मौत हुई। सायरा के निधन के बाद फिल्म कामसूत्र 3डी के डायरेक्टर रुपेश पॉल हैरान हैं। उन्होंने सायरा की जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए।

kamasutra 3d actress saira khan undergoes many cosmetic surgeries told filmmaker
Saira Khan and Rupesh paul - फोटो : file photo

एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट से बात करते हुए रुपेश ने बताया कि 'वह पहले से बिल्कुल अलग दिखने लगी थी। जब उसने मेरी फिल्म कामसूत्र 3डी की और हालिया समय में उसके चेहरे में कई बदलाव दिखे। मैंने उससे इस बात का जिक्र भी किया था।'

kamasutra 3d actress saira khan undergoes many cosmetic surgeries told filmmaker
Saira Khan - फोटो : file photo

पॉल ने बताया कि 'सायरा ने हाल ही में मुझे अपनी कुछ तस्वीरें भेजी थीं। तस्वीरें देखकर मुझे यकीन ही नहीं आया कि ये सायरा हैं। केवल इस वजह से नहीं कि उसने अपना वजन काफी कम कर लिया था बल्कि वो पहले से बिल्कुल अलग दिखने लगी थी। उसकी भौहें पहले से उठी हुई थीं। सारा ने ये तस्वीरें मेरे फोन पर भेजी थी। जिसे देखकर मुझे लगा कि उसने कुछ तो बदलाव करवाए हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
kamasutra 3d actress saira khan undergoes many cosmetic surgeries told filmmaker
Saira Khan - फोटो : file photo

पॉल ने आशंका जताई कि कॉस्मेटिक सर्जरी सायरा की मौत की वजह हो सकती है। पॉल ने कहा कि 'कौन जानता है कि कई कॉस्मेटिक सर्जरी का बुरा असर उसके हार्ट पर पड़ा हो।' इससे पहले पॉल ने कहा था कि 'शर्लिन चोपड़ा को रिप्लेस करने के बाद काफी विवाद हुआ था। इसी वजह से सायरा को वह पहचान नहीं मिल पाई जिसकी वह हकदार थीं।'

विज्ञापन
kamasutra 3d actress saira khan undergoes many cosmetic surgeries told filmmaker
kamasutra 3d - फोटो : social media

खबरों की मानें तो मुस्लिम और रूढ़िवादी परिवार से आने वाली सायरा खान का इस फिल्म में काम करना आसान नहीं था। यह उनके लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण था। उनका परिवार इस फिल्म के खिलाफ था। बता दें कि पहले इस फिल्म में शर्लिन चोपड़ा थीं उन्हें रिप्लेस करके सायरा को लिया गया था। शर्लिन ने कुछ दिनों की शूटिंग भी कर ली थी लेकिन विवाद के बाद उन्होंने फिल्म छोड़ दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed