अगले साल होने वाला 93वें अकादमी पुरस्कार भारत के लिए भी खास होने वाला है। इस साल भारत की ओर से मलयालम फिल्म 'जल्लीकट्टू' को नामांकन मिला है। इस फिल्म को ऑस्कर में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की कैटेगरी के लिए भेजा गया है। फिल्म 'जल्लीकट्टू' के ऑस्कर में नामांकन मिलने पर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
जल्लीकट्टू को ऑस्कर में नॉमिनेशन मिलने पर कंगना रणौत ने जताई खुशी, 'मूवी माफिया गैंग' पर यूं कसा तंज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रणौत ने फिल्म 'जल्लीकट्टू' के ऑस्कर में नामांकन मिलने पर खुशी जाहिर की है। साथ ही उन्होंने एक बार फिर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री पर निशाना साधा है। कंगना रणौत अक्सर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और नेपोटिज्म पर खुलकर बयानबाजी करती रहती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म 'जल्लीकट्टू' के ऑस्कर में नामांकन मिलने पर खुशी जाहिर की और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मेकर्स पर तंज कसा है।
कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'सभी स्क्रूटनी / कोसने वाले बुलीडाउद (बॉलीवुड) गैंग को आखिरकार कुछ नतीजे मिल रहे हैं, भारतीय फिल्में सिर्फ चार फिल्मी परिवारों से नहीं हैं, मूवी माफिया गिरोह अपने घरों में छिपा हुआ है। जल्लीकट्टू की टीम को बधाई।'
All the scrutiny/ bashing Bullydawood gang got is finally yielding some results, Indian films aren’t just about 4 film families, movie mafia gang is hiding in their houses and letting juries do their job and congratulations team #Jallikattu https://t.co/kI9sY4BumE
सोशल मीडिया पर कंगना रणौत का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि भारत की ओर से ऑस्कर में जाने के लिए 'जल्लीकट्टू' के अलावा शकुंतला देवी, शिकारा, गुंजन सक्सेना, भोंसले, गुलाबो सिताबो, सीरियस मैन, बुलबुल, कामयाब, द पिंक स्काई समेत मराठी फिल्म बिटरस्वीट और डिसाइपल भी रेस में शामिल थी।
‘जल्लीकट्टू’ एक ड्रामा थ्रिलर है और देश और दुनिया में इस फिल्म की खूब तारीफ हुई है। 63 वें बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल में 78 देशों से 229 फिल्मों को शामिल किया गया था। इसी फेस्टिवल में ‘जल्लीकट्टू’ की भी स्क्रीनिंग हुई थी। यह फिल्म एस हरीश और आर जयकुमार की किताब माओइिस्ट पर आधारित है। ये फिल्म इंसान और जानवरों के बीच इमोशन को बखूबी दिखाती है। लिजो जोस पेल्लीसेरी ने फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म को प्रोड्यूस किया है ओ थॉमस पेनिकर(O. Thomas Panicker) ने।
पढ़ें: सियासी विरोधी राज बब्बर और जया प्रदा कैमरे के सामने साथ करेंगे गुटर गूं, इस निर्देशक ने बनाई जोड़ी