आज यानी 1 मार्च को देशभर में धूमधाम से महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर हर कोई भगवान शिव को खुश करने की कोशिश कर रहा है, जिसके लिए लाखों-करोड़ों लोगों ने आज वर्त भी रखा है। लेकिन आम लोगों की तरह सेलेब्स के घरों में भी महाशिवरात्रि को खास तरह से मनाया जाता है। इतना ही नहीं, सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर भी अपने फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। आइए आपको सितारों की वो पोस्ट दिखाते हैं, जो उन्होंने महाशिवरात्रि के मौके पर शेयर की है।
Mahashivratri 2022: कंगना रणौत से लेकर मौनी रॉय तक, शिव की भक्ति में लीन हुए सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौनी कपूर
मौनी रॉय भी भगवान शिव की बहुत बड़ी भक्त हैं और ये बात वह कई मौके पर बता चुकी हैं। अभिनेत्री ने महाशिवरात्रि के इस पावन मौके पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह शिवलिंग के सामने हाथ जोड़कर बैठी हुई दिख रही हैं। मौनी ने इन तस्वीरों के साथ एक श्लोक लिखा है।
अजय देवगन
अजय देवगन ने महाशिवरात्रि के मौके पर अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ पक्तियां शेयर की हैं। इस पर लिखा है, 'आंख मूंदकर देख रहा है साथ समय के खेल रहा है महादेव महाएकाकी।' बता दें कि अजय देवगन भगवान शिव में काफी विश्वास रखते हैं। उन्होंने अपनी फिल्म 'शिवाय' भगवान शिव के नाम की थी।
सामंथा रुथ प्रभु
इस लिस्ट में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु का नाम भी शामिल है। सामंथा ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो सद्गुरु जग्गी वासुदेव का है। इस वीडियो में वह भगवान शिव पर विचार व्यक्त कर रहे हैं।
अक्षरा सिंह
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह हर खास मौके पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करती दिखाई देती हैं और आज भी अभिनेत्री ने अपनी मां के साथ शिव की पूजा की है। इस मौके की एक तस्वीर अक्षरा ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ अक्षरा ने लिखा, 'मां महादेव और तुम लक्ष्मी। महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।'

कमेंट
कमेंट X