कंगना रणौत और दिलजीत दोसांझ के बीच अभी कुछ दिनों पहले किसान आंदोलन को लेकर ट्विटर पर जमकर बहस हुई थी। लग रहा था कि यह बहस खत्म हो गई है लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। इस बार कंगना ने दिलजीत की तस्वीरों को लेकर उन पर कटाक्ष किया है। बस फिर क्या था दोनों के बीच फिर से जुबानी जंग शुरू हो गई।
कंगना रणौत और दिलजीत दोसांझ के बीच फिर से छिड़ा ट्विटर वॉर, लोकल क्रांतिकारी बताने पर शुरू हुआ विवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल पर दिलजीत दोसांझ विदेश में छुट्टियां मनाते हुए दिखे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बर्फबारी के बीच की कई तस्वीरें साझा कीं। कंगना ने इन्हीं तस्वीरों को लेकर दिलजीत दोसांझ से सवाल पूछे और उन्हें लोकल क्रांतिकारी बता दिया। कंगना ने अपने ट्विटर पर लिखा कि ‘वाह भाई, देश में आग लगाकर, किसानों को सड़क पर बैठाकर, लोकल क्रांतिकारी विदेश में ठंड का मजा ले रहे हैं। वाह। इसको कहते हैं लोकल क्रांति।‘
Wah brother!! Desh mein aag lagake kisanon ko sadak le baitha ke local karantikaris videsh mein thand ka maza le rahe hain, wah!!! Isko kehte hain local kranti... 👍 https://t.co/oXepZw633y
कंगना के ट्वीट पर दिलजीत ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पंजाबी में लिखा जिसका मतलब है, 'किसान इतने भोले भाले नहीं हैं कि वह किसी से प्रभावित हो जाएंगे। और सोशल मीडिया पर मेरा पीछा करना नहीं छोड़ रही हो। पंजाब के लोग तुम्हारे जवाब का इंतजार कर रहे हैं। ऐसा मत सोचना हम तुम्हारे बारे में भूल गए हैं।' दिलजीत के इस ट्वीट पर कंगना ने लिखा कि 'वक्त बताएगा दोस्त, कौन किसानों के हक के लिए लड़ा और कौन उनके खिलाफ। सौ झूठ एक सच को नहीं छुपा सकते, और जिसको सच्चे दिल से चाहो वो तुम्हें कभी नफरत नहीं कर सकता, तुझे क्या लगता है तेरे कहने से पंजाब मेरे खिलाफ हो जाएगा? हा हा, इतने बड़े बड़े सपने मत देख तेरा दिल टूटेगा।‘

दिलजीत आगे लिखते हैं कि 'मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि किसानों के साथ उनकी समस्या क्या है? मैडम जी पूरा पंजाब किसानों के साथ है। आप ट्विटर पर जी रहे हो। कोई तुम्हारे बारे में बात नहीं कर रहा है।'
Mainu Eh SAMJH Ni Aundi ke Enu Kisan’an Ton Ki Prob. aa?
Madam Ji Sara PUNJAB HEE KISAN’AN DE NAAL AA.. Tusi Twitter te Bhulekhe Ch Zindagi Jee Rahe Hon..
TERI TAN KOI GAL V NI KAR RIHA..
Akhey “ SADDI NA BULAI MAI LAADEY DI TAEE”
OH HISAAB TERA AA.. https://t.co/QTUXjsJj9E
गौरतलब है कि इससे पहले भी कंगना रणौत और दिलजीत दोसांझ की ट्विटर पर भिड़ंत हो गई थी। दरअसल कंगना ने अपने एक ट्वीट में दावा किया था कि शाहीन बाग वाली बिलकिस बानो किसानों के प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। इसके अलावा उन्होंने लिखा था कि वह 100 रुपये के लिए कहीं भी आ जा सकती हैं। कंगना के इस ट्वीट पर काफी बवाल मचा और फिर दिलजीत ने इसे लेकर उन्हें खरी-खोटी सुना दी।