फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रणौत किसके दम पर उद्धव ठाकरे पर हमला कर रही हैं? जानिए मामले का पूरा विश्लेषण

Fri, 11 Sep 2020 02:23 PM IST
shrilata biswas बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: shrilata biswas Updated Fri, 11 Sep 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
kangana ranaut and shiv sena controversy here full detail
कंगना रणौत-उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कंगना रणौत ने मुंबई पहुंचकर बीएमसी की कार्रवाई पर अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो जारी करते हुए अपनी बात कही थी। जहां एक ओर कंगना की इस प्रतिक्रिया से महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ उनका रुख नर्म होता नहीं दिख रहा है। वहीं, कंगना ने इस वीडियो में सीधे उद्धव ठाकरे को निशाने पर लिया है जो कि एक अहम बात है।

kangana ranaut and shiv sena controversy here full detail
कंगना रणौतऔर उद्धव ठाकरे - फोटो : twitter@OfficeofUT, Instagram/kanganaranaut

कंगना ने अपने बयान ने कश्मीरी पंडितो का भी जिक्र किया था। इसके बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि ये जो कुछ हुआ है, वो महाराष्ट्र के इतिहास में पहली बार हुआ है।

kangana ranaut and shiv sena controversy here full detail
कंगना रणौत - फोटो : Twitter @KanganaTeam

सवाल ये उठता है कि आखिर कंगना ने जिस अंदाज में उद्धव ठाकरे को निशाने पर लिया है, उसके पीछे क्या वजह हो सकती है। शिवसेना और महाराष्ट्र की राजनीति को करीब से देखने वालीं वरिष्ठ पत्रकार सुजाता आनंदन कहती हैं, "मैं 110 फीसदी मानती हूं कि कंगना को बीजेपी का भारी समर्थन हासिल है। अगर ऐसा नहीं होता तो ये संभव ही न होता कि वह उद्धव ठाकरे के बारे में इस तरह से बात कर पातीं। मैं ये भी मानती हूं कि कंगना ये सब करते हुए खुद में आश्वस्त होंगी कि उन्हें राज्य सभा का टिकट मिल जाए। क्योंकि अब उन्होंने जो किया है, उसके बाद भले ही शिवसेना सीधे उन पर हमला न करे लेकिन वह बॉलीवुड और सरकारी अमले के माध्यम से उन्हें घेरने की कोशिश करेंगी। इतिहास गवाह है कि शिवसेना के बॉलीवुड से बहुत ही गहरे संबंध रहे हैं और ये उनका तरीका है कि किसी को खत्म करना है तो उसे राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से अलग - थलग करके खत्म करो।"

विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut and shiv sena controversy here full detail
कंगना रणौत - फोटो : PTI

हालांकि, कंगना रणौत किसी भी पॉलिटिकल पार्टी से संबंध होने या राजनीति में जाने की योजनाओं का खंडन कर चुकी हैं। कंगना ने बीबीसी की एक खबर पर टिप्पणी करते हुए एक दिन पहले भी अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा था कि "कंगना रणौत न तो एक मोहरा हैं और न ही एक खिलाड़ी। और वो व्यक्ति आज तक पैदा नहीं हुआ है जो कि उन्हें मोहरे के रूप में इस्तेमाल कर सके।"
कंगना के घर को तोड़े जाने की जहां बीजेपी आलोचना कर ही रही है वहीं इस कदम की आलोचना कांग्रेस नेताओं की ओर से भी होने लगी है।

विज्ञापन
kangana ranaut and shiv sena controversy here full detail
कंगना रणौत - फोटो : PTI

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने ट्वीट करके लिखा है, "कंगना का ऑफिस अवैध था या उसे डिमॉलिश करने का तरीका? क्योंकि हाई कोर्ट ने कार्रवाई को गलत माना और तत्काल रोक लगा दी। पूरा एक्शन प्रतिशोध से ओत-प्रोत था। लेकिन बदले की राजनीति की उम्र बहुत छोटी होती है। कहीं एक ऑफिस के चक्कर में शिवसेना का डिमॉलिशन न शुरू हो जाए!"
इससे पहले बॉम्बे हाई कोर्ट ने कंगना रणौत के घर/दफ्तर तोड़े जाने के बाद बीएमसी की कार्रवाई पर स्टे दे दिया है। सोशल मीडिया पर इसे कंगना की जीत के रूप में देखा गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed