फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: कंगना रणौत को बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश और करीना-अमृता कोरोना संक्रमित, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Mon, 13 Dec 2021 07:39 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 13 Dec 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
kangana ranaut appear before december 22 in mumbai kareena kapoor and amrita corona positive Fir against samantha ruth prabhu top 10 entertainment
कंगना रणौत, अमृता अरोड़ा - फोटो : Social Media

अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें 22 दिसंबर से पहले मुंबई पुलिस के सामने पेश होने को कहा है। वहीं महाराष्ट्र सरकार कंगना के खिलाफ़ 25 जनवरी तक कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने की बात पर सहमत हो गई है। दरअसल अभिनेत्री ने सरकार की ओर से कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा था कि, 'खालिस्तानी आतंकवादियों ने भले ही आज सरकार की बांह मरोड़ दी हो लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि एक महिला प्रधानमंत्री ने इन्हें कुचल दिया था. चाहे इसकी वजह से देश को कितना भी कष्ट क्यों न हुआ हो।'


 
कंगना रणौत को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश- 22 दिसंबर से पहले मुंबई पुलिस के सामने पेश हों अभिनेत्री





 
kangana ranaut appear before december 22 in mumbai kareena kapoor and amrita corona positive Fir against samantha ruth prabhu top 10 entertainment
करीना कपूर, अमृता अरोड़ा - फोटो : ट्विटर/ANI

इस समय कोरोना के नए वेरियंट ओमिक्रॉन की वजह से देश भर में एक बार फिर से कोरोना फैलने का डर सताने लगा है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक अभिनेत्री करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा ने कोविड19 का परिक्षण करवाया, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।आरोप है कि दोनों अभिनेत्रियां कोविड मानदंडो का उल्लंघन किया है और हाल ही में कई पार्टियों में शामिल हुई थी। खबरों के मुताबिक, फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के 20 साल पूरे होने के मौके पर करण जौहर ने एक पार्टी रखी थी। करीना कपूर खान अपनी बहन करिश्मा कपूर के साथ इस पार्टी में शामिल हुई थी। फिलहाल, बीएमसी की तरफ से करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के संपर्क में आए सभी लोगों का आरटी-पीसीआर टेस्ट कराने का आदेश दिया गया है।
 

Kareena Kapoor Corona Positive: बेबो और अमृता अरोड़ा कोरोना संक्रमित, दोनों पर कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप



 
kangana ranaut appear before december 22 in mumbai kareena kapoor and amrita corona positive Fir against samantha ruth prabhu top 10 entertainment
katrina wedding pics - फोटो : katrinakaif Verified/insta
कटरीना कैफ और विक्की कौशल बीते 9 दिसंबर को सात फेरों के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। कटरीना ने शादी की एक तस्वीर शेयर कर अपने फैंस को इस बारे में जानकारी दी। जिसके बाद इस न्यूली मैरिड कपल को सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार बधाइयां दे रहे हैं। शादी की कोई वीडियो या तस्वीरें लीक न हो इसके लिए पूरे इंतजाम किए गए थे लेकिन अब कटरीना और विक्की कौशल की शादी फंक्शन की एक के बाद एक नई तस्वीरें सामने आ रही हैं। जिसमें हल्दी फंक्शन से लेकर मेहंदी और शादी तक की तस्वीरें शामिल हैं। इन तस्वीरों में कटरीना बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। यहां देखें कटरीना की शादी की सारी तस्वीरें।
 
Photos: विक्की कौशल की दुल्हन बन बेहद खूबसूरत लग रही थीं कटरीना कैफ, देखें उनकी शादी का एलबम



 
विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut appear before december 22 in mumbai kareena kapoor and amrita corona positive Fir against samantha ruth prabhu top 10 entertainment
चंडीगढ़ करे आशिकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' का पहले दिन का कलेक्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं था, लेकिन अब दर्शकों पर इस प्यार का खुमार चढ़ता नजर आ रहा है। फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ के निर्माताओं को दर्शकों की तारीफों से फिल्म का कलेक्शन आने वाले दिनों में बढ़ने की उम्मीद थी, और यह सही भी साबित हुआ। फिल्म ने दूसरे दिन फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली थी और कमाई में उछाल देखने को मिला था, जो रविवार को भी लगातार जारी रहा। फिल्म को वीकेंड का जबरदस्त फायदा मिला और 'चंडीगढ़ करे आशिकी' ने तीसरे दिन भी कमाई में बढ़त हासिल की। आपको बता दें कि फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ देश के 2500 और विदेश के 500 स्क्रीन्स पर एक साथ रिलीज हुई है। इस फिल्म को मेट्रो सिटी के युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। तो चलिए जानते हैं अब तक चंडीगढ़ करे आशिकी ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।
 

Chandigarh Kare Aashiqui Day 3: आयुष्मान की फिल्म को मिला वीकेंड का जबरदस्त फायदा, तीसरे दिन कमाए इतने करोड़



 
विज्ञापन
kangana ranaut appear before december 22 in mumbai kareena kapoor and amrita corona positive Fir against samantha ruth prabhu top 10 entertainment
अंकिता और विक्की - फोटो : Instagram

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) ने बीते रोज मुंबई के एक होटल में धूमधाम से सगाई कर ली। दोनों की सगाई में टीवी जगत की तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। सगाई को यादगार बनाने के लिए अंकिता ने स्टेज पर विक्की को जब अंगूठी पहनाई तो बैकग्राउंड में सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म राब्ता का टाइटल गाना बजा। अपनी सगाई में अंकिता ब्लू गाउन में दिखाई दे रही हैं, वहीं विक्की जैन ने भी उनसे मैचिंग करते हुए कपड़े पहले हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही विक्की ने अंकिता को अंगूठी पहनाई, अंकिता ने स्टेज पर ही उन्हें किस कर लिया। एंगेजमेंट पार्टी से पहले अंकिता और विक्की की मेहंदी सेरेमनी में भी जमकर मस्ती हुई जिसके वीडियो और फोटोज सामने आए हैं।
 

Ankita Lokhande Engagement: विक्की जैन को अंगूठी पहनाते हुए रोमांटिक हुईं अंकिता लोखंडे, बैकग्राउंड में बजा सुशांत की फिल्म का गाना



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed