फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिर चर्चा में कंगना रणौत, महाराष्ट्र विधानसभा की विशेषाधिकार हनन समिति के सामने पेश होने के आदेश

Fri, 05 Mar 2021 02:56 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 05 Mar 2021 02:56 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut asked to appear before maharashtra legislative assembly privilege breach committe know details
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रणौत फिल्मों से ज्यादा अपने ट्विट्स और बयानों को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। पिछले काफी समय से कोर्ट कचहरी का चक्कर लगा रही कंगना की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। हाल ही महाराष्ट्र विधानसभा की विशेषाधिकार हनन समिति ने अगले सत्र में उन्हें पेश होने के लिए कहा है। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार और मुख्यमंत्री के लिए अपमानजनक शब्द बोलने के मामले में शिवसेना नेता प्रताप सरनाईक ने विधानसभा में विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाया था।

Kangana Ranaut asked to appear before maharashtra legislative assembly privilege breach committe know details
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

बता दें कि प्रताप सरनाईक ही वो विधायक हैं जो अभिनेत्री के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे थे। दरअसल कंगना ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी पीओके से कर दी थी। इसके बाद से ही शिवसेना और कंगना के बीच रार ठन गई थी।

Kangana Ranaut asked to appear before maharashtra legislative assembly privilege breach committe know details
कंगना रनौत और उद्धव ठाकरे - फोटो : twitter@OfficeofUT, Instagram/kanganaranaut

इतना ही नहीं बीएमसी द्वारा कंगना के मुंबई वाले ऑफिस पर बुल्डोजर चलाने के बाद अभिनेत्री ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर अपमानजनक बाते कहीं थी। इस बात को लेकर काफी विवाद हुआ था। इस पर जनता से लेकर कई मशहूर हस्तियों की प्रतिक्रिया भी सामने आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut asked to appear before maharashtra legislative assembly privilege breach committe know details
कंगना रणौत-संजय राउत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कंगना रणौत और शिवसेना नेता संजय रात के बीच ट्विटर पर जुबानी जंग भी देखने को मिली थी। दरअसल कंगना ने उस ट्वीट का जवाब दिया था जिसमें संजय राउत ने कंगना पर मुंबई पुलिस के अपमान का आरोप लगाया था और उनसे कहा था कि उन्हें मुंबई वापस नहीं आना चाहिए। 

विज्ञापन
Kangana Ranaut asked to appear before maharashtra legislative assembly privilege breach committe know details
संजय राउत और कंगना रनौत - फोटो : PTI, instagram/kanganaranaut

इसके बाद कंगना ने जवाब देते हुए लिखा था, 'शिवसेना नेता संजय राउत खुले आम मुझे धमकी दे रही है और मुंबई ना लौटने की सलाह दे रहे हैं। मुंबई की गलियों में आजादी के बाद अब खुली धमकियां। मुंबई में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर जैसा क्यों महसूस हो रहा है'। इसके बाद से ही ये मामला विवादों में आ गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed