फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टैक्स चोरी के मामले में फंसते ही यूजर्स के निशाने पर अनुराग-तापसी, सरकार के खिलाफ किए ट्वीट का बन रहा मजाक

Fri, 05 Mar 2021 01:53 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Fri, 05 Mar 2021 01:53 PM IST
विज्ञापन
anurag kashyap and tapsee pannu got trolled on social media in income tax raid case
तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप - फोटो : Social media

इनकम टैक्स का छापा पड़ने के बाद से फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप और अभिनेत्री तापसी पन्नू चर्चा में आ गए हैं। वहीं आयकर विभाग की इस कार्रवाई से बी टाउन में हलचल भी बढ़ गई है। दूसरी तरफ अनुराग और तापसी को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है।

anurag kashyap and tapsee pannu got trolled on social media in income tax raid case
अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू - फोटो : Social media

इनकम टैक्स की कार्रवाई की जद में आने के बाद अनुराग और तापसी पर खूब मीम वायरल किए जा रहे हैं। कुछ लोग उनकी कड़ी निंदा कर रहे हैं तो कुछ मजाक बना रहे हैं। इतना ही नहीं देश के मुद्दों पर किए गए उनके ट्वीट अब वायरल हो रहे हैं। नेटिजन्स उनके पुराने ट्वीट खोजकर शेयर कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने टैक्स और अन्य मुद्दों पर सरकार को घरने की कोशिश की थी।

anurag kashyap and tapsee pannu got trolled on social media in income tax raid case
तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप - फोटो : Twitter

इस बीच तापसी पन्नू का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर ट्रोल होते हुए देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने लिखा है ‘सर्विस टैक्स 12.36% से लेकर 14% तक बढ़ाया जा सकता है। यह टैक्स सेवा कर के सिस्टम को प्रभावित कर रहा है। यह बिल्कुल ठीक नहीं है'। इस ट्वीट को लेकर लोग उनकी खिल्ली उड़ा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
anurag kashyap and tapsee pannu got trolled on social media in income tax raid case
तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप - फोटो : Social media

बता दें कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड यानी सीबीडीटी ने दावा किया है कि 650 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी की गई है। दो फिल्म निर्माता कंपनी, दो टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी और एक अभिनेत्री के घर व ऑफिस पर रेड पड़ी है। यह भी पता लगा है कि पांच करोड़ रुपये का नकद भुगतान किया गया था। उसकी रसीद तापसी पन्नू के घर से मिली है। इस दौरान कई सबूत हाथ लगे हैं। ये कार्यवाही आगे भी जारी रह सकती है।

विज्ञापन
anurag kashyap and tapsee pannu got trolled on social media in income tax raid case
अनुराग - फोटो : self

आयकर विभाग ने एक बयान में बताया है कि 300 करोड़ रूपए के सौदों में अनियमितता पाई गई। इन सबका संबंध उस प्रोडक्शन हाउस से है जो अब शट डाउन हो चुका है। अनुराग कश्यप इसमें कुछ हिस्सों के मालिक थे। खबर है कि छापेमारी के पीछे की वजह फैंटम फिल्म है। कहा जा रहा है कि इसमें टैक्स चोरी की गई थी। कार्यवाही सुबह से देर रात तक चली थी। इसके अलावा तापसी और अनुराग के कुछ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जब्त कर लिए गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed