फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गौहर खान के पिता का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Fri, 05 Mar 2021 01:27 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Fri, 05 Mar 2021 01:27 PM IST
विज्ञापन
Gauahar Khan father Zafar Ahmed Khan passes away
गौहर खान के पिता जफर अहमद - फोटो : Insatagram- @gauaharkhan

अभिनेत्री गौहर खान के पिता जफर अहमद का शुक्रवार को इंतकाल हो गया। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। उनके इंतकाल की जानकारी खुद गौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है। गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता की फोटो शेयर कर एक भावुक नोट लिखा है।

Gauahar Khan father Zafar Ahmed Khan passes away
जफर अहमद - फोटो : Insatagram- @gauaharkhan

पिता की मौत के बाद से अभिनेत्री काफी टूट गई हैं और दुखी हैं। उन्होंने लिखा ‘मेरे हीरो, कोई पुरुष आपके जैसा नहीं हो सकता, मेरे पिता अब नहीं रहे, वो फरिश्ता हो गए हैं। अल्हमदोलिल्लाह। उनका निधन उनकी खूबसूरत जिंदगी के लिए एक वसीयतनामा था, जिसमें वह सबसे अच्छी रुह थे। मेरे पापा हमेशा रहेंगे। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। और अभी तक व कभी भी आपके शानदार व्यक्तित्व का एक प्रतिशत भी नहीं हो सकती हूं’।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan)

Gauahar Khan father Zafar Ahmed Khan passes away
माता-पिता और पति संग गौहर खान - फोटो : Insatagram- @gauaharkhan

इसके आगे उन्होंने हैशटैग लगाकर लिखा 'मेरे हमेशा के लिए चमकते सितारे'। इसके बाद उन्होंने फैंस से दिवंगत पिता को दुआओं में याद करने की अपील की। साथ ही खुद भी उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ मांगी। पिता के निधन के बाद से गौहर खान काफी दुखी हैं। वे अपने पिता के काफी करीब थीं। गौहर की शादी में उनके माता-पिता दोनों शरीक हुए थे। कई तस्वीरों में उन्हें गौहर और जैद दरबार के साथ देखा गया था। अब गौहर ने अपनी इंस्टाग्राम की डीपी भी बदल दी है। शोक में अपनी फोटो हटाकर एक मोमबत्ती की फोटो लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gauahar Khan father Zafar Ahmed Khan passes away
प्रीति सिमोस - फोटो : Insatagram

इसके अलावा गौहर की करीबी दोस्त प्रीति सिमोस ने भी अपने इंस्टाग्राम पर गौहर के पिता का वीडियो शेयर कर उन्हें याद किया। उन्होंने लिखा ‘मेरे गौहर के पापा… वो शख्स जिसे मैं प्यार करती थी…वो गौरव के साथ जिए और फख्र के साथ याद किए जाएंगे। परिवार को हिम्मत और प्यार’। बता दें कि गौहर के पिता अपने हंसमुख मिजाज के कारण घर में रिश्दारों, दोस्तों और करीबियों के बीच काफी चहीते थे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Preeti Simoes (@preeti_simoes)

विज्ञापन
Gauahar Khan father Zafar Ahmed Khan passes away
गौहर खान - फोटो : Insatagram- @gauaharkhan

बता दें कि तबीयत बिगड़ने पर गौहर के पिता जफर अहमद को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और गौहर ने बुधवार को अपनी इंस्टा स्टोरी पर तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह अस्पताल में बैठी नजर आ रही थीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा था- ‘प्लीज मेरे पिता के लिए दुआएं कीजिए। ‘वहीं दूसरी तस्वीर में वे अपने पिता के हाथ पर हाथ रखे थीं। गौहर ने लिखा था- ‘मेरी जिंदगी की रेखा’ अभिनेत्री ने दिसंबर 2020 में जैद दरबार के साथ निकाह कर लिया था। गौहर खुद मुंबई में रहती हैं और माता-पिता पुणे में थे। इसके बाद उन्हें तालमेल बिठाने में भी थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब पिता के इस तरह गुजर जाने के बाद वे सदमे में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed