{"_id":"5cbb3986bdec2214586c53cf","slug":"kangana-ranaut-breaks-silence-on-metal-hai-kya-controversy-by-sister-twitter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मेंटल है क्या' विवाद पर कंगना ने तोड़ी चुप्पी, बहन रंगोली के हाथ भेजा ये जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मेंटल है क्या' विवाद पर कंगना ने तोड़ी चुप्पी, बहन रंगोली के हाथ भेजा ये जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Sat, 20 Apr 2019 08:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Mental hai kya
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी अपकमिंग फिल्म मेंटल है क्या को लेकर हो रहे विवाद में दखल दे दिया है। उन्होंने अपनी बहन रंगोली के जरिए जवाब दिया है। लोगों के मेंटल हेल्थ इश्यू को लेकर फिल्म की आलोचना की जा रही है। फिल्म के टाइटल को मानसिक रूप ले बीमार लोगों के खिलाफ बतयाा जा रहा है।
2 of 5
mental hai kya
रंगोली ने ट्वीट कर लिखा कंगना की तरफ सभी को कहना चाहती हूं मेरी बहन ने जो फिल्म के लिए टॉपिक चुना है उस पर सभी को गर्व होगा, क्योंकि फिल्म में इस बीमारी पर अच्छे से बातचीत की जाएगी। बता दें कि फिल्म तब संदेह के घेरे में आ गई थी जब इंडियन साइक्रेट्री सोसाइटी ने इसके टाइटल को बदलने की मांग की थी।
On behalf of Kangana all I want to say is that everyone will be proud of ‘Mental Hai Kya’ the topic and subject she has chosen will trigger relevant talk and discussions around the stigma 🙏
इस संदर्भ में सोसाइटी ने सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी को एक चिट्ठी भी लिखी थी। चिट्ठी में लिखा था 'हमे गंभीर रूप से फिल्म मेंटल है क्या के टाइटल पर आपत्ति है, इसमें एक तरह से भेदभाव, कलंकित, अपमानित, और अमानवीय महसूस हो रहा है, हमारी मांग है कि फिल्म का टाइटल जल्द से जल्द बदला जाए जिससे मेंटल हेल्थ सेवा यूजर्स पर कोई प्रभाव ना पड़े, साथ ही मांग करते हैं कि फिल्म में ऐसा कुछ सीक्वेंस ना हो जिससे किसी भी तरह से आहत होता हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kangana ranaut
- फोटो : social media
फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स भी अपनी आपत्ति दर्ज करा चुके हैं। यह पहली बार नहीं है जब कंगना की फिल्म किसी विवाद में फंसी हो। इससे पहले कंगना अपनी पिछली फिल्म मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी की रानी में निर्देशक कृष को रिप्लेस करने चलते सुर्खियों में आ गई थीं। हाल ही में उन पर हंसल मेहता के प्रोड्क्शन हाउस सिमरन को हाइजैक करने को लेकर भी विवाद सामने आया था। इसके साथ ही आलिया भट्ट से भी उनकी कुछ अनबन सामने आई थी।
विज्ञापन
5 of 5
kangana ranaut, rangoli
फिल्म में कंगना के अलावा अभिनेता राजकुमार राव, जिम्मी शेरगिल भी मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म का निर्देशन प्रकाश कोवलमुढ़ी ने किया है। फिल्म की पटकथा कनिका ढिल्लन ने लिखी है। फिल्म 21 जून को रिलीज होगी जिसे एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।