कंगना रणौत की लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'चंद्रमुखी 2' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों की भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। वहीं, इसी के साथ रिलीज हुई विवेक अग्निहोत्री की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' बॉक्स ऑफिस पर बेदम साबित हुई है। फिल्म का कलेक्शन देख लोग इसका मजाक बना रहे हैं। 'द वैक्सीन वॉर' की ट्रोलिंग पर कंगना रणौत ने चुप्पी तोड़ी है। साथ ही विवेक अग्निहोत्री को समर्थन देते हुए बड़ी बात कहती नजर आई हैं।
Kangana Ranaut: 'द वैक्सीन वॉर' की आलोचना पर भड़कीं कंगना रणौत, ट्रोल्स को दिया करारा जवाब
विवेक अग्निहोत्री की हालिया रिलीज फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' के आलोचक पर कंगना रणौत का गुस्सा फूट पड़ा है। अभिनेत्री ने पोस्ट कर ट्रोल्स को आड़े हाथों लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रणौत, विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' के बचाव में सामने आई हैं। अभिनेत्री ने सवाल किया कि कलाकारों को इस तरह अपमानित क्यों किया जाता है, और क्या किसी फिल्म की सफलता केवल उसके मुनाफे से मापी जाती है। कंगना ने 'द वैक्सीन वॉर' की आलोचना को लेकर हटाए गए एक पोस्ट पर करारा जवाब दिया। अभिनेत्री ने लेख के पीछे के लोगों की आलोचना करते हुए लिखा, 'आप किसी फिल्म के बारे में इतनी घटिया बातें क्यों लिखना चाहते हैं? क्या सफलता का मतलब सिर्फ पैसा है ?'
कंगना यहीं नहीं रुकीं और उन्होंने आगे जोड़ा, 'आप सभी कलाकारों को इस तरह अपमानित क्यों करते हैं? सभी रिलीज में से द वैक्सीन वॉर को सबसे अच्छी समीक्षा मिली, एक अच्छी तरह से बनाई गई फिल्म अपने आप में सफलता नहीं है? क्या सभी व्यवसाय हमेशा मुनाफा देखते हैं? कुछ प्रयास सफल होते हैं और कुछ नहीं। क्यों गिद्धों की तरह हमेशा लाशें ढूंढते रहते हैं?'
Why do you want to write such nasty things about any film? Does success means only money ??
Kangana Ranaut: 'चंद्रमुखी 2' के कलेक्शन पर तंज कसने वालों को कंगना ने सिखाया सबक, बोलीं- समझ जाओ नहीं तो...
Why do you all humiliate artists like this ? Of all the releases #VaccineWar got the best reviews, a well made film in itself is not success? Do all businesses always see profits?
Some… https://t.co/4W7o9Llw8t
कंगना ने अपनी भड़ास को शब्दों में बयां करते हुए लिखा, 'श्रद्धांजलियां लिख रहे हैं? शर्म आती है तुम जैसे लोगों पर। आप जैसा कोई व्यक्ति जो घर पर बैठा है और फिल्मों का एफ भी नहीं जानता, आप इतना बुरा, क्रूर और आलोचनात्मक होने का साहस कैसे जुटा लेता है?
Sanjay Mishra: 'हर पिता अपने बच्चे का भविष्य सुरक्षित करना चाहता है', परिवारवाद पर खुलकर बोले संजय मिश्रा
कंगना रणौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'चंद्रमुखी 2' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसका निर्देशन पी वासु ने किया है। मूवी में राघव लॉरेंस, वाडिवेलु, राधिका सरथकुमार, लक्ष्मी मेनन और अन्य भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 'चंद्रमुखी 2' वर्ष 2005 की प्रतिष्ठित ब्लॉकबस्टर 'चंद्रमुखी' का सीक्वल है। वहीं, अभिनेत्री आने वाले दिनों में 'इमरजेंसी' और 'तेजस' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।
Jee Le Zaraa: तारीख की वजह से नहीं टली फरहान अख्तर की 'जी ले जरा', प्रियंका चोपड़ा के कारण लगा फिल्म पर ब्रेक!