फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यशोदा को कृष्ण की प्रेमिका बताने पर ट्रोल हो रहे सदगुरु के बचाव में उतरीं कंगना, बोलीं- समझना कठिन नहीं है कि हिंदुओं को...

Fri, 09 Apr 2021 02:24 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Fri, 09 Apr 2021 02:24 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Comes In Support Of Sadhguru Who Gets Trolled For Talking About Krishna And Yashoda
कंगना रणौत और सदगुरु

अभिनेत्री कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन कुछ ना कुछ कहती रहती हैं। तो वहीं कंगना ट्रोलर्स को भी खूब फटकार लगाती हैं। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें भगवान कृष्ण और माता यशोदा को लेकर सदगुरु जग्गी वासुदेव ट्रोल हो रहे थे। अब कंगना उनके बचाव में उतर आई हैं और उन्होंने यूजर्स को खरी खोटी सुना दी है।

Kangana Ranaut Comes In Support Of Sadhguru Who Gets Trolled For Talking About Krishna And Yashoda
सदगुरु

दरअसल, सदगुरु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वे यशोदा को कृष्ण की लवर बता रहे थे। सोशल मीडिया यूजर्स ने लवर का मतलब प्रेमिका निकाल लिया और सदगुरु को ट्रोल किया जाने लगा। इस वीडियो के वायरल होने के बाद उनके ईशा फाउंडेशन ने सफाई देते हुए कहा कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। सदगुरु ने यशोदा को कृष्ण की प्रेमिका नहीं, बल्कि (लवर) भक्त बताया था। ईशा फाउंडेशन ने अपने बयान में बताया कि सदगुरु का वायरल वीडियो 2005 में हुए एक कार्यक्रम से निकाला गया है। किसी ने बड़ी चालाकी से इसके साथ छेड़छाड़ की और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

Kangana Ranaut Comes In Support Of Sadhguru Who Gets Trolled For Talking About Krishna And Yashoda
कंगना रणौत

इस मसले पर ट्रोल हो रहे सदगुरु के बचाव में उतरीं कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'वामपंथी इस दावे के साथ सदगुरुजी को परेशान करते हैं कि वे हिंदू संस्कृति योग और राष्ट्रवाद को बढ़ावा देते हैं। दक्षिणपंथी उन्हें यह कहकर परेशान और ट्रोल करते हैं कि वे लिब्रल हैं और हिंदू देवताओं और धर्मग्रंथों का सम्मान नहीं कर रहे हैं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Comes In Support Of Sadhguru Who Gets Trolled For Talking About Krishna And Yashoda
कंगना रणौत

कंगना ने आगे लिखा, 'यह समझना काफी मुश्किल नहीं है कि हिंदुओं को हजारों साल गुलाम क्यों रखा गया। कोई रणनीति नहीं, कोई योजना नहीं, कोई अलाइनमेंट नहीं। बेवकूफ लोग। क्या आप उन्हें कावेरी को बचाने, ग्रामीण बच्चों की पढ़ाई कराने या मंदिरों को बचाने में सपोर्ट कर सकते हैं? अगर नहीं तो चुपचाप रहिए।'

विज्ञापन
Kangana Ranaut Comes In Support Of Sadhguru Who Gets Trolled For Talking About Krishna And Yashoda
सदगुरु

बता दें कि इस मामले में सदगुरु ने भी एक वीडियो जारी कर अपनी बात रखी थी और कहा था, 'कृष्ण के जीवन में रहीं कई अदभुत महिलाओं में एक यशोदा भी थीं। जो शुरुआत में मां थीं, लेकिन बाद में उनकी लवर(भक्त) बन गईं। कुछ लोगों ने इस लवर शब्द का गलत मतलब निकाल लिया। वे यह नहीं समझे कि कृष्ण लव हैं और ऐसा कोई नहीं है, जो उनका/उनकी लवर नहीं हो सकता/सकती। दुर्भाग्य से किसी ने लवर का मतलब सेक्शुअलिटी से जोड़ दिया और उसके बारे में अपमानजनक महसूस करने लगे। जिन्हें वाकई ठेस पहुंची, मैं उनसे माफी मांगता हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed