आज ही के दिन यानी 9 अप्रैल 1988 को जन्मीं स्वरा भास्कर आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके परिवार वाले, चाहने वाले और प्रशंसक खूब बधाइयां व शुभकमनाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी अभिनेत्री को ढेरों शुभकामाना संदेश मिल रहे हैं। हालांकि, वे होली के बाद से ही इन दिनों घर पर नहीं हैं। वो अपनी आगामी फिल्म ‘जहां चार यार’ की शूटिंग में व्यस्त है। इसलिए फिल्म की टीम ने सेट पर ही उनका जन्म सेलिब्रेट कर दिया।
जन्मदिन का केक काटते हुए रो पड़ीं स्वरा भास्कर, पिता के इमोशनल नोट ने किया और भी भावुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वरा भास्कर ने बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें वे केक काटती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही कोरोना को देखते हुए मास्क लगाने के लिए कह रही हैं। वीडियो से साफ है कि ये मिड नाइट बर्थडे सेलिब्रेशन है। केक काटते हुए स्वरा खुश तो हैं ही साथ ही भावुक भी हो गई हैं। यह उनके चेहरे से साफ झलक रहा है। आखिर में वे खुद को रोक नहीं पाईं और वीडियो कॉल पर बात करते हुए रो पड़ीं।
वीडियो शेयर करते हुए अभिनेत्री ने बताया कि ‘मेरे माता-पिता और सहकर्मियों ने मेरे जन्मदिन के पहले एडवांस में ये सेलिब्रेशन आयोजित किया तो मैं चकित रह गई। मैं दुनिया में सबसे भाग्यशाली हूं कि मुझे ऐसे माता-पिता, परिवार और दोस्त मिले।’
इसके अलावा स्वरा भास्कर के पिता उदय भास्कर ने अपने और पत्नी की तरफ से बेटी के लिए एक बेहद खास और लंबा नोट लिखा है। इसमें उन्होंने स्वरा के बचपन की तस्वीर भी साझा की है। नोट में उनके पिता ने जिंदगी के अलग-अलग पहलुओं को याद करते हुए उन्हें प्रेरणा भी दी है, तारीफ भी की है और वो माता-पिता के लिए कितनी खास हैं इसका जिक्र किया है।
इस नोट को पढ़कर स्वरा भास्कर काफी इमोशनल हो गई हैं। उन्होंने लिखा ‘ये काफी भावनात्मक है बजाए कई वर्षों से कड़क दिखने वाले के। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं पापा। बता दें कि स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जहां चार यार’ की शूटिंग कर रही हैं। वे 'तनु वेड्स मनु', 'रांझणा', 'चिल्लर पार्टी', 'निल बट्टे सन्नाटा' और 'वीरे दी वेडिंग' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। स्वरा भास्कर बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं जो राजनीतिक व सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं।