फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रणौत के समर्थन में करणी सेना 1000 गाड़ियों का काफिला लेकर हुई रवाना? जानिए खबर की सच्चाई

Sat, 12 Sep 2020 02:08 PM IST
shrilata biswas बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: shrilata biswas Updated Sat, 12 Sep 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
kangana ranaut controversy Did the Karni sena leave with 1000 vehicles in support fact check
कंगना रणौत - फोटो : बीबीसी, पीटीआई

भारत के अधिकतर मीडिया चैनलों पर नौ सितंबर को अभिनेत्री कंगना रणौत का मुंबई लौटना चर्चा का विषय था। उनके मंडी से मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने और फिर मुंबई एयरपोर्ट उतरने तक पल-पल की खबरें टीवी और सोशल मीडिया पर आ रही थीं। इसी बीच मुंबई एयरपोर्ट पर करणी सेना के कुछ कार्यकर्ता भी कंगना रणौत का समर्थन करने पहुंचे। 

kangana ranaut controversy Did the Karni sena leave with 1000 vehicles in support fact check
कंगना रणौत - फोटो : ANI

करणी सेना पहले ही कह चुकी है कि कंगना रणौत को उनका पूरा समर्थन है। इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगीं कि करणी सेना का 1,000 गाड़ियों का काफिला मुंबई उन्हें समर्थन देने जा रहा है।
फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएप पर इससे जुड़ी तस्वीरें, वीडियो और संदेश भेजे गए। इन पोस्ट्स में सब जगह एक ही बात लिखी है, 'कंगना रणौत के सम्मान में, 1000 गाड़ियों के साथ करणी सेना महाराष्ट्र रवाना। जय भवानी जय राजपूताना। अब देखो हमारी ताकत। जय श्री राम।'

kangana ranaut controversy Did the Karni sena leave with 1000 vehicles in support fact check
कंगना रणौत - फोटो : ANI

क्या कहती है करणी सेना?
बीबीसी हिंदी की फैक्ट चेक टीम ने इन दावों के बाद सबसे पहले करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सूरजपाल सिंह अमू से बात की। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण विभिन्न राज्यों में अलग-अलग नियम लागू हैं जिसकी वजह से एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के भी कई नियम हैं, इस कारण करणी सेना के अन्य राज्यों के कार्यकर्ता महाराष्ट्र नहीं जा पाए। उन्होंने कहा, 'बुधवार को जब कंगना मुंबई पहुंचीं तो पूरे महाराष्ट्र के करणी सेना के 2,000 सदस्य 600 गाड़ियों में उन्हें समर्थन देने के लिए एयरपोर्ट और फिर घर पहुंचे। अब हम पूरे देश के हर जिले के थानों में शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ कंगना रणौत के लिए अपशब्द इस्तेमाल करने पर तहरीर देंगे और अयोध्या से इसकी शुरुआत हो चुकी है।' हालांकि सूरजपाल सिंह के दावे के उलट बुधवार नौ सितंबर को मुंबई एयरपोर्ट और कंगना के घर के बाहर इतने करणी सेना समर्थक नहीं थे जितना उनका कहना है। ट्विटर पर शेयर कई लोगों ने मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे करणी सेना के लोगों की तस्वीरे और वीडियो शेयर किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut controversy Did the Karni sena leave with 1000 vehicles in support fact check
वायरल हो रही तस्वीर - फोटो : बीबीसी

क्या है सच?
करणी सेना के अध्यक्ष सूरजपाल सिंह की टिप्पणी के बाद यह तो साफ हो जाता है कि कोई 1,000 गाड़ियों का काफिला कंगना को समर्थन देने नहीं पहुंचा था लेकिन अब सवाल यह उठता है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें और वीडियो आखिर कहां की हैं? क्या यह महाराष्ट्र के ही करणी सेना के सदस्य हैं और वहीं का काफिला है? बीबीसी हिंदी की फैक्ट चेक टीम ने ट्वीट से जुड़ी तस्वीरों को गूगल रिवर्स इमेज टूल से सर्च करना शुरू किया।

विज्ञापन
kangana ranaut controversy Did the Karni sena leave with 1000 vehicles in support fact check
वायरल हो रही तस्वीर - फोटो : बीबीसी

पहली तस्वीर जिसमें गाड़ी से बाहर हाथ हिलाते पुरुष दिख रहे हैं, जब हमने इसे रिवर्स सर्च किया तो इसमें हमें कई फेसबुक पेज मिले। इनमें से एक फेसबुक पेज ब्राह्मण ग्रुप यमुना नगर से है जिसमें यह तस्वीर अप्रैल 2018 में इस्तेमाल हो चुकी है। फेसबुक पर ही गुज्जर ब्वॉय नामक पेज पर यह तस्वीर मिली जो जनवरी 2018 में अपलोड की गई थी। इसके अलावा यही तस्वीर एक ट्विटर हैंडल पर मिली जहां पर इसे 2017 में अपलोड किया गया था। यह तस्वीर किस मकसद से खींची गई थी यह साफ नहीं हो पाया है लेकिन यह साफ है कि यह तस्वीर कम से कम तीन साल पहले की है और इसका कंगना के समर्थन में बताए जा रहे काफिले से कोई लेना-देना नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed