फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख ने इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को दी हरी झंडी, ‘धूम’ के बाद एक बार फिर जॉन की खतरनाक वापसी

Sat, 12 Sep 2020 01:23 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 12 Sep 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan and John Abraham To Be Star In Yashraj Films Upcoming Action Thriller
शाहरुख खान, जॉन अब्राहम - फोटो : Instagram: @iamsrk, @thejohnabraham

यशराज फिल्म्स के गोल्डन जुबली साल में इस बार धमाके बहुत दमदार होने जा रहे हैं। सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म ‘टाइगर 3’ पर पानी की तरह पैसा बहाए जाने की खबरों के बीच नई खबर आई है यशराज फिल्म्स के साथ बनने जा रही शाहरुख खान की अगली फिल्म की। ये फिल्म भी बहुत ही बड़े बजट के साथ जनवरी 2021 में शुरू होने जा रही है। इस फिल्म का विस्तार यशराज की पिछली फिल्म ‘वॉर’ से बड़ा होने वाला है और इस फिल्म का एक्शन उससे भी बड़ा होगा।

Shahrukh Khan and John Abraham To Be Star In Yashraj Films Upcoming Action Thriller
Shah Rukh Khan - फोटो : Instagram

यशराज फिल्म्स के बैनर तले अभिनेता शाहरुख खान के साथ बनने जा रही फिल्म का कैनवस और बड़ा करते हुए इसमें अब एक नए विलेन का भी नाम जुड़ गया है। यह खलनायक कोई और नहीं बल्कि हैंडसम हंक अभिनेता जॉन अब्राहम होंगे। अमर उजाला के सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार फिल्म में शाहरुख और जॉन आमने-सामने होंगे और उनके बीच लड़ाई के निर्देशन का जिम्मा लिया है सिद्धार्थ आनंद ने। यह सिद्धार्थ आनंद वही हैं जिन्होंने यशराज फिल्म्स के ही बैनर तले पिछले साल रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'वॉर' का निर्देशन किया है। जॉन इससे पहले यशराज फिल्म्स के लिए फिल्म ‘धूम’ में विलेन बन चुके हैं।

Shahrukh Khan and John Abraham To Be Star In Yashraj Films Upcoming Action Thriller
John Abraham - फोटो : Instagram

यह एक एक्शन थ्रिलर ड्रामा फिल्म रहेगी जिसमें शाहरुख और जॉन के किरदारों के बीच चूहे बिल्ली जैसा खेल चलेगा। देश के अलावा इस फिल्म को विदेशों में भी अलग-अलग जगहों पर फिल्माए जाने की तैयारी है। शाहरुख और जॉन दोनों ही यशराज फिल्म्स स्टूडियोज की फिल्मों में पहले भी काम कर चुके हैं लेकिन ये दोनों एक साथ किसी भी फिल्म में पहली बार नजर आने वाले हैं। फिल्म की आधिकारिक घोषणा यश चोपड़ा की जयंती पर हो सकती है और इसकी शूटिंग अगले साल की शुरुआत से ही शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan and John Abraham To Be Star In Yashraj Films Upcoming Action Thriller
सत्यमेव जयते फिल्म का एक दृश्य - फोटो : Youtube

शूटिंग की शुरुआत में शाहरुख इसका हिस्सा होंगे लेकिन इस फिल्म से जुड़ने से पहले जॉन अपनी फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' को पूरा करेंगे। निर्माताओं की इस फिल्म को अगले साल के अंत में रिलीज करने की योजना है। 27 सितंबर को यशराज फिल्म्स के संस्थापक यश चोपड़ा की जयंती होगी। उसी दिन इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा हो सकती है। हालांकि, अभी तक स्टूडियो की तरफ से इस बारे में कोई बात नहीं कही गई है। स्टूडियो के अंदर सिर्फ इस फिल्म की घोषणा की ही नहीं, बल्कि सलमान खान, विकी कौशल और अजय देवगन की भी एक-एक फिल्म की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
Shahrukh Khan and John Abraham To Be Star In Yashraj Films Upcoming Action Thriller
zero - फोटो : instagram

अगर अगले कुछ दिनों में ही इस फिल्म की घोषणा की जाती है तो शाहरुख खान की पूरे दो साल बाद पर्दे पर वापसी होगी। अंतिम बार उन्हें कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ वर्ष 2018 में रिलीज की फिल्म 'जीरो' में देखा गया है। इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया था। फिल्म बुरी तरह पिटी इसलिए शाहरुख खान कुछ समय के लिए पर्दे से दूर हो गए। उधर जॉन अब्राहम लगातार मुंबई सागा, सत्यमेव जयते 2 और अटैक जैसी फिल्मों के काम में लगे हुए हैं।

पढ़ें: गायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का निधन, किडनी की बीमारी से थे परेशान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed